रायपुर

जामवाल कल आ रहे, शाम कोर ग्रुप से रूबरू होंगे, 3-4 को कई बैठके
01-Aug-2022 6:12 PM
जामवाल कल आ रहे, शाम कोर ग्रुप से रूबरू होंगे, 3-4 को कई बैठके

रायपुर, 1 अगस्त। प्रदेश भाजपा के नये संगठन महामंत्री अरूण जामवाल मंगलवार को रायपुर आ रहे हैं। अपने तीन दिनो के रायपुर प्रवास के दौरान जामवाल लगातार बैठक करेंगे। वे 5 अगस्त को भोपाल जाएंगे। मिशन-23 के लिए मैदानी रणनीति बनाने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने छत्तीसगढ़ में एक और संगठन महामंत्री के रूप में जामवाल को पिछले सप्ताह नियुक्त किया है। जामवाल इससे पहलेे त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में काम कर चुके है। त्रिपुरा में तो वामपंथी सरकार को भाजपा ने अपदस्थ कर सत्ता हासिल की  है। पार्टी में त्रिपुरा मॉडल की चर्चा होती है। संकेत है कि जामवाल,उसी चुनावी मॉडल को लेकर यंहा आ रहे हैं। हाईकमान ने जामवाल से 2003 के चुनाव के लिए भेजे गए सौदान सिंह,जैसे रिजल्ट की उम्मीद लगायी है। सौदान सिंह के प्लान के मुताबिक भाजपा 15 साल सत्ता में रही।

हालांकि 08के बाद सौदान सिंह पर खेमेबाजी के साथ संगठन चलाने के आरोप भी लगाते रहे हैं। यह खेमेबाजी अब तक कायम है। इससे कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में विधायक और जिलापक्षों के बीच बट गए हैं। जामवाल की प्राथमिक्ता इसे दूर करने की होगी। वे दिल्ली से पूरा फीड बैक लेकर आ रहे हैं। उनकी नड्डा के साथ पीएम मोदी से भी चर्चा हुई है। मोदी ने झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस से फीड बैक लिया था। बरहाल, जामवाल मंगलवार की शाम रायपुर आते ही बैठकों में व्यस् िहो जायेंगे। उन्होंने कल रात कोर ग्रुप की बैठक बुलाई है। 3-4 अगस्त को वे जिला प्रभारियों ,महामंत्रियों,मोर्चा प्रकोष्ठों के प्रमुखों की बैठक तय की है। सबसे उल्लेखनीय यह भी है जामवाल जिलाध्यक्षों की बैठक नहीं करेंगे। वे अपने अगले चरण के लिए रखा है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news