रायपुर
नए संभागायुक्त यशवंत कुमार ने पद संभाला
03-Aug-2022 5:52 PM
रायपुर, 3 अगस्त। संभाग के नवनियुक्त संभागायुक्त श्री यशवंत कुमार ने आज पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण कर अधिकारी-कर्मचारियों से परिचय लिया और निष्ठा लगन से काम करने को कहा। यशवंत कुमार संभाग के 10वें क्रम के आयुक्त होंगे। 2007 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी कुमार ने इसके पूर्व संचालक कृषि और राज्य गन्ना आयुक्त के पद पर भी काम किया है। यशवंत कुमार नारायणपुर, बीजापुर, रायगढ़ और जांजगीर चम्पा जिले के कलेक्टर भी रहे । उन्हें कुलभूषण टोप्पों की जगह पदस्थ किया गया।