रायपुर

गांधी जी की इच्छा पूरी करने बेताब कांग्रेस भाजपा नहीं तिरंगे का अपमान कर रही- ठोकने
03-Aug-2022 6:27 PM
गांधी जी की इच्छा पूरी करने बेताब कांग्रेस भाजपा नहीं तिरंगे का अपमान कर रही- ठोकने

रायपुर, 3 अगस्त। प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी नालिनीश ठोकने ने प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख के बयान को कांग्रेस की हताशा का परिणाम बताते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव मना रहा है। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर अभूतपूर्व उत्साह है, भाजपा सारे देश में और भाजपा के मित्र सारे विश्व में भारतीयों को इस अभियान से जोड़ने सघन अभियान चला रहे हैं तो एक तरफ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भाजपा की नकल करते हुए ‘हमर तिरंगा’ की पेशकश कर रहे हैं और दूसरी तरफ कांग्रेस संचार विभाग अनर्गल प्रलाप कर रहा है। आजादी कांग्रेस पार्टी की आजादी नहीं है। आजादी देश की आजादी है। ले के रहेंगे आजादी के नारे लगाने वाली टुकड़े टुकड़े गैंग की हिमायत करने वाले देश की आजादी को अपना पराक्रम बता रहे हैं। यह वह कांग्रेस नहीं है, जिसने स्वतंत्रता संग्राम में योगदान दिया। वह कांग्रेस एक आंदोलन था, यह कांग्रेस देश के पुरखों के योगदान से अस्तित्व में आये अखबार की 2000 करोड़ की मिल्कियत हड़प लेने वाले नेतृत्व का भेद खोल देती है। तिरंगा अकेली कांग्रेस का नहीं है।

तिरंगा सारे देश का है। देश की जनता कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी सफाया कर कांग्रेस मुक्त भारत की सोच पर आगे बढ़ चुकी है और रही सही कसर कांग्रेस की करतूतें पूरी कर रही हैं कि गांधी जी की इच्छा पूरी हो जाए। आजादी के बाद गांधी जी चाहते थे कि कांग्रेस भंग कर दी जाए। आजादी के आंदोलन वाली कांग्रेस तो गांधी जी के विचारों की हत्या के साथ ही भंग हो चुकी है। आज जो कांग्रेस है, वह स्वतंत्रता सेनानियों की सम्पदा डकारने वाले गांधियों की प्राइवेट कंपनी है। इसको तो तीन रंग का झंडा अपनी पार्टी के ध्वज के तौर पर इस्तेमाल करने का भी कोई हक नहीं है। आजादी के आंदोलन में हम सबके पुरखे बराबर के भागीदार थे। कांग्रेस बताये कि उसके  पुरखा विशेष ने तब क्या भारत भक्ति दिखाई, जब भारत माता के लाल फांसी पर लटकाए जाते थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news