रायपुर

मरकाम ने भागवत को भेजा तिरंगा
05-Aug-2022 6:09 PM
मरकाम ने भागवत को भेजा तिरंगा

रायपुर, 5 अगस्त। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने आज संघ प्रमुख मोहन भागवत को खादी निर्मित तिरंगा कुरियर के माध्यम से भेजा है। मरकाम ने नागपुर स्थित संघ के मुख्यालय में फहराने के लिये खादी के कपड़े से बना तिरंगा भेजा है। मरकाम ने कहा कि एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ने 2 अगस्त से 15 अगस्त तक देश वासियों को अपने सोशल मीडिया एकांउट की डीपी में तिरंगा लगाने का अनुरोध किया है और 15 अगस्त को अपने घरो में तिरंगा फहराने का भी अनुरोध किया है। वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के अधिकृत ट्वीटर एकांउट, संघ प्रमुख मोहन भागवत सहित संघ के प्रमुख पदाधिकारियो ने अपने डीपी में तिरंगा झंडा नहीं लगाया है।

मरकाम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कहा कि वे अपने पितृ संगठन राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के मुख्यालय में तिरंगा फहरवाने के लिये संघ प्रमुख मोहन भागवत से अनुरोध करे इसी संघ मुख्यालय में विगत बावन वर्षो से अधिक समय तक तिरंगा झंडा नहीं फहराया गया है। इसलिए  नागपुर के पते पर राष्ट्रीयध्वज तिरंगा झंडा भेजा है। और उन्हें देश की आजादी के दिन 15 अगस्त को संघ मुख्यालय हेडगेवार भवन में फहराने का अनुरोध भी किया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news