रायपुर

शराब बेचने और पीने वाले 15 आरोपी गिरफ्तार, 32 पाव देशी शराब जब्त
05-Aug-2022 6:11 PM
शराब बेचने और पीने वाले 15 आरोपी गिरफ्तार, 32 पाव देशी शराब जब्त

रायपुर, 5 अगस्त। खुलेआम शराब बेचने और पीने वाले 15 आरोपियों को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों को अलग-अलग जगहों से पकड़ा गया है।  सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को रायपुर जिले के अलग-अलग सार्वजनिक स्थानों, मैदान, पार्क, चौक-चौराहों  में चार पहिया वाहन के अंदर बैठकर शराब पीने, पिलाने और बेचने वाले शराबियों और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

इन आरोपियों में पुरानी बस्ती पुलिस ने राहुल मेहराउम्र 27 साल, हाबु पाल उम्र 24 साल, राजेश निषाद  उम्र 32 साल, और मिलाप निषाद उम्र 36 साल को गिरफ्तार किया है। थाना खरोरा में आरोपी नेरन्द्र पाल उम्र 25 साल, दीपचंद देवांगन  उम्र 41 साल को गिरफ्तार किया गया है।

विधानसभा पुलिस ने आरोपी गोवर्धन यादव  उम्र 19 साल रूपधर यादव उम्र 29 साल, मिलाप साकेत उम्र 32 साल को गिरफ्तार किया है। अभनपुर पुलिस ने आरोपी विनय मिरचे उम्र 26 साल को गिरफ्तार किया है। नेवरा पुलिस ने आरोपी डोमेश धीवर  उम्र 19 साल को गिरफ्तार किया है।

गोलबाजार पुलिस ने आरोपी अभिषेक गुप्ता उम्र 30 साल, आरोपी संतोष मिश्रा उम्र 26 साल को गिरफ्तार किया गया है। गुढ़ियारी पुलिस ने आरोपी ओंकर शर्मा  उम्र 32 साल को गिरफ्तार किया गया है। वहीं खमतराई पुलिस ने आरोपी विशाल उइके  उम्र 20 साल को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 32 पाव देशी शराब और 110 रुपए जब्त किया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news