रायपुर

जमवाल दिल्ली लौटे, रात रेणुका के घर सांसदों की बैठक लेंगे
05-Aug-2022 6:14 PM
जमवाल दिल्ली लौटे, रात रेणुका के घर सांसदों की बैठक लेंगे

विष्णुदेव, पवनसाय, को भी साथ ले गए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 अगस्त। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अन्य जामवाल अपना 3दिन का दौरा पूरा कर शुक्रवार सुबह दिल्ली लौट गए। उनके साथ प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय,महामंत्री संगठन पवन साय भी गए हैं। तीनों के एक साथ दिल्ली जाने से भाजपाई हल्को में तरह-तरह की चर्चाएं चल पड़ी हैं। अधिकृत सूत्रों ने बताया कि प्रदेश के कोर ग्रुप, पदाधिकारियों मोर्चा प्रकोष्ठों के प्रभारियों, अध्यक्षों की बैठक के बाद जामवाल सांसदों से चर्चा करना चाहते थे। चूंकि सांसद सत्र चल रहा है। सांसद रायपुर नहीं आ सकते इसलिए दिल्ली में ही बैठक करने का फौसला किया। यह बैठक  आज शाम 7 बजे से केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह के घर पर होगी। इसमें लोस-साय के सभी 10 सांसद बुलाए गए हैं। यह भी खबर हैं कि प्रदेश भाजपा के प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के आने की संभावना कम ही है। इस बैठक में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान पर भी चर्चा होने के संकेत हैं। राज्यसभा में कम संख्याबल को देखते हुए पार्टी का लोकसभा सांसदों के शत-प्रतिशत वैध मतदान पर जोर है। नये महामंत्री जमवाल अब सीधे अगस्त के अंत में आएंगे। वे 8 से 18 अगस्त तक मप्र के प्रवास पर रहेंगे उसके बाद रायपुर आएंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news