रायपुर

विश्व आदिवासी दिवस पर खेल मड़ई का आयोजन कल से
06-Aug-2022 10:11 PM
विश्व आदिवासी दिवस पर खेल मड़ई का आयोजन कल से

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 अगस्त। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 7 और 8 अगस्त को विशेष रूप से संरक्षित जनजातियों की पारंपरिक खेल मड़ई का आयोजन स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा रायपुर में किया जाएगा। खेल मड़ई में विभिन्न जनजातीय समुदाय द्वारा पारंपरिक रूप से खेले जाने वाले खेल जैसे- तीरंदाजी, गुलेल, गिल्ली-डंडा, गेड़ी-दौड़, भौंरा, फुगड़ी, कबड्डी, रस्साखींच, सत्तुल (पिठुल),भारा दौड़, बोरा-दौड़, सुई-धागा दौड़ (बालिका वर्ग), मुदी लुकावन (गोटी लुकावन), तीन टंगड़ी दौड़ तथा नौकायन (वयस्क वर्ग के लिए) आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता बालक एवं बालिकाओं के लिए दो वर्ग 14 से 18 वर्ष के और खुली प्रतियोगिता 18 वर्ष अधिक आयु वर्ग की महिला और पुरुष के लिए पारंपरिक रूप से खेले जाने वाले खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होगी।

जिला स्तर पर अभिकरण क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी विकासखण्डों से खेलवार विशेष संरक्षित जनजातीय समुदायों से एंट्री आमंत्रित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि जिलों में 22 से 28 जुलाई तक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी। खेल मड़ई आयोजन के अंतर्गत 7 अगस्त को पंडित जवाहरलाल नेहरू शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में शाम 5 बजे विशेष रूप से पिछड़ी जनजातिय समूह के सांस्कृतिक दलों द्वारा सांस्कृतिक कायक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news