रायपुर

प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधियों की सूची 15 के पहले जारी होगी?
07-Aug-2022 7:44 PM
प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधियों की सूची 15 के पहले जारी होगी?

ब्लॉक अध्यक्षों के नाम माहांत तक घोषित होंगे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 अगस्त। कांग्रेस के संगठन चुनाव में गड़बडिय़ों की शिकायतों का परीक्षण चल रहा है। संभावना जताई जा रही है कि 15 अगस्त से पहले प्रदेश प्रतिनिधियों की सूची जारी कर दी जाएगी।

बताया गया कि कांग्रेस संगठन के कुल 307 ब्लॉक हैं, और हर एक ब्लॉक से एक प्रतिनिधि नामांकित किए जाएंगे। कुल मिलाकर 307 प्रतिनिधियों के नाम फाइनल किए जा रहे हैं, और कहा जा रहा है कि 15 अगस्त से पहले सूची जारी कर दी जाएगी। पार्टी के सभी प्रमुख नेताओं का प्रतिनिधि बनना तय है।

दूसरी तरफ, ब्लॉक अध्यक्षों के चुनाव में कई जगहों पर गड़बडिय़ों की शिकायतें आई है। डीआरओ, और बीआरओ के खिलाफ शिकायतें भी हुई है। प्रदेश संगठन के प्रमुख नेताओं ने इन शिकायतों को पीआरओ हुसैन दलवई के समक्ष रखा है। सूत्र बताते हैं कि दलवई ने शिकायतों को गंभीरता से लिया है, और इस पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

बताया गया कि सभी विधायकों द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र में पसंद का ब्लॉक अध्यक्ष तय करने के लिए दबाव बनाया है। कहा जा रहा है कि ज्यादातर विधायकों के क्षेत्र में उनकी पसंद से अध्यक्ष तय किए जा सकते हैं। इसके अलावा महिला, युवा और संगठन के सुझाए नामों को भी महत्व दिया जाएगा। इसमें समय लग सकता है। कहा जा रहा है कि ब्लॉक की सूची अगस्त के अंत में जारी हो सकती है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news