बालोद

जिले के साथ निकायों में बना है कृष्णकुंज, कृष्णप्रिय से सजा है यह कुंज, आज लोकार्पण
19-Aug-2022 7:01 PM
 जिले के साथ निकायों में बना है कृष्णकुंज, कृष्णप्रिय से सजा है यह कुंज, आज लोकार्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बालोद, 19 अगस्त। बालोद नगर में आज वन विभाग द्वारा कृष्ण कुंज की स्थापना की गई जहां पर भगवान श्री कृष्ण के आराधना से आम जनता को जोडऩे का एक प्रयास बताया गया।

आपको बता दें कि कृष्ण कुंज एक गार्डन है जहां पर पेड़ पौधे रोपित किए गए हैं जो भगवान श्री कृष्ण के प्रिय थे आज कृष्ण जन्माष्टमी है और इस दिन इस का उद्घाटन किया गया। वन मंडल अधिकारी आयुष जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि बालोद जिले के सभी नगरीय निकायों में कृष्ण कुंज की शुरुआत की गई है।

पूरे आयोजन में संसदीय सचिव कुमार सिंह निषाद संजरी बालोद विधायक संगीता सिन्हा नगर पालिका के अध्यक्ष विकास चोपड़ा सहित अन्य मौजूद रहे।

प्रकृति के संरक्षण का उद्देश्य

संजरी बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सोच है कि छत्तीसगढ़ में विकास के साथ संस्कृति और प्रकृति का भी संरक्षण हो आज कृष्ण जन्माष्टमी है और श्री कृष्ण प्रकृति के बहुत बड़े प्रेमी थे उनका लगाओ गाय बैलों के साथ था और उनके कुछ प्रिय वृक्ष थे आज कृष्ण कुंज मैं आकर बेहद अच्छा लग रहा है और भगवान श्री कृष्ण की आराधना से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है।

औपचारिक ना हो सोच

संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार की जो सोच और परिकल्पना है वह औपचारिक ना हो वह धरातल पर उतरे प्रदेश सरकार इसी के साथ आगे बढ़ रही है और आज कृष्ण कुंज की स्थापना की गई है जो कि एक बेहतरीन प्रयास है हमें आज यहां कर ऐसा लग रहा है जैसे हम द्वापर युग में पहुंच गए हो।

नगर के लिए गौरव

बालोद नगर पालिका के अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने कृष्ण कुंज को बालोद नगर के लिए गौरव बताएं उन्होंने कहा कि बालोद शहर में कान सिटी करण कांक्रीट के जंगल पैदा हो रहे हैं जिसके कारण प्राकृतिक जंगल ना के बराबर दिखते हैं शहर के प्रमुख जगह पर कृष्ण कुंज की स्थापना से शहर की रौनक बढ़ गई है और प्रकृति के बीच अब हम समय व्यतीत कर पाएंगे।

इतने बजे तक खुलेगा कृष्ण कुंज

बालोद कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बालोद जिले के सभी नगरीय निकायों में कृष्ण कुंज की शुरुआत की है। उन्होंने इस परियोजना को काफी सार्थक और सकारात्मक बताए। उन्होंने कहा कि हम सबको यहां पर प्रकृति का आनंद लेने मिलेगा और भगवान कृष्णजी की प्रिय वृक्षों का आनंद भी मिलेगा। उन्होंने इस कृष्ण कुंज के लिए खुलने का समय भी निर्धारित किया है और कहा है कि समय के साथ-साथ समय में परिवर्तन भी हो सकता है। उन्होंने सुबह 5 से 9.30 और शाम 6 से 10 तक कृष्ण कुंज खोलने की बात कही

जानिए क्या है कृष्ण कुंज

कृष्ण कुंज राज्य सरकार की परियोजना है नगरीय निकायों के प्रमुख स्थलों पर इसकी स्थापना की जानी है बालोद जिले के साथ नगरी निकाय एवं इसकी शुरुआत हुई है और आज इसका लोकार्पण भी किया गया है। इसका उद्देश्य है कि प्रकृति के प्रति प्रेम को प्रदर्शित करना आज कृष्ण जन्माष्टमी है और भगवान श्री कृष्ण के प्रिय वृक्षों को रोपित किया गया जिसमें बरगद पीपल और भी कई सारे वृक्ष है जिसमें आंवला, नीम इत्यादि और बच्चों के लिए यहां पर झूले भी लगाए गए हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news