रायपुर

राजीव गांधी ने देश को मजबूत और सुदृढ़ बनाया-मरकाम
20-Aug-2022 6:19 PM
राजीव गांधी ने देश को मजबूत और सुदृढ़ बनाया-मरकाम

जयंती पर कांग्रेसजनों ने पीसीसी दफ्तर में स्मरण किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 अगस्त। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती पर पीसीसी  कार्यालय और पुराना फायर ब्रिगेड चौक स्थित  प्रतिमा पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कांग्रेसजनों को एकता अखंडता की शपथ दिलवाया।

इस मौके पर  मरकाम ने कहा कि राजीव गांधी का पूरा जीवन देश के लिये आदर्श था। सूचना और संचार क्रांति के जनक थे राजीव गांधी। उन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण में महान योगदान दिया था। स्व. राजीव गांधी ने देश की एकता अखंडता के लिये अपने प्राणों की आहूति दिया। पूरा देश आज उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि दे रहा है। प्रधानमंत्री के रूप में देश सेवा करने के लिए उन्हें एक कार्यकाल मिला, जिसे अनेकों ऐतिहासिक और दूरगामी उपलब्धियों के लिए याद किया जाएगा। उनकी उपलब्धियां ख़ास तौर से उनके व्यक्तित्व, प्रतिबद्धता तथा नेतृत्व कौशल को दर्शाती हैं।

इस अवसर पर वरिष्ठतम विधायक सत्यनारायण शर्मा, महापौर एजाज ढेबर, कांग्रेस  कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रभारी महामंत्री संगठन अमरजीत चावला, महामंत्री प्रशासन रवि घोष, खनिज  निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, पंकज शर्मा, प्रवक्ता विकास तिवारी, शिव सिंह ठाकुर, अजय साहू, सेवादल मुख्यसंगठक अरूण ताम्रकार, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता, कांग्रेस विचार विभाग के अध्यक्ष हसन खान, मेहमूद अली, मछुआ कांग्रेस अध्यक्ष एमआर निषाद, कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, उधोराम वर्मा, दौलत रोह?ा, अमर परचानी, प्रदेश सचिव राजेश चौबे, अभिषेक शुक्ला, रविन्द्र शुक्ला, नंद कुमार पटेल, माधव साहू, शीत श्रीवास, शब्बीर खान, दिलीप सिंह चौहान, रेहान खान, शशि भूषण गौतम, रवि शर्मा, अनिल रायचुरा, सतीश जग्गी, नवीन श्रीवास्तव, जागेन्द्र पांडेय, शायरा खान, हरिशंकर बांसपार, राजेश पांडेय, संजीव गौतम, सिलास चरण, मोहित धृतलहरे, डॉ. अन्नू राम, दिवाकर साहू, नवीन चंद्राकर, संदीप बारले, मनोज पाल, संजीव कुमार, एस पप्पू बघेल, सुंदरलाल जोगी, सूरज निर्मलकर, चंद्रवती साहू, साक्षी सिरमौर, निवेदिता चटर्जी, पूजा देवांगन, डॉ. करूणा कुर्रे, रहमत खान, रवि ग्वलानी, श्रीनिवास, पुष्पराज उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news