रायपुर

कांग्रेसी सभ्य भाषा का इस्तेमाल करे नहीं तो हमारे पास भी बड़ा शब्दकोश है - चंदेल
20-Aug-2022 7:02 PM
कांग्रेसी सभ्य भाषा का इस्तेमाल करे नहीं तो हमारे पास भी बड़ा शब्दकोश है - चंदेल

कांग्रेस की भाषा सुनकर एक महिला होने के नाते शर्म आती है- रंजना साहू

रायपुर, 20 अगस्त। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल  ने  कांग्रेस के सभी नेता और स्वयं मुख्यमंत्री लगातार हल्की भाषा  का प्रयोग कर रहे हैं भाजपा प्रदेश प्रभारी व अन्य नेताओं के प्रति लगातार अमर्यादित भाषा का उपयोग हो रहा है। मुख्यमंत्री भी अपने पद की मर्यादा और गरिमा का जरा सा भी सम्मान नहीं कर रहे हैं। कांग्रेस यह न भूले कि क्रिया की प्रतिक्रिया होती है। कांग्रेस की ओर से अमर्यादित शब्द उपयोग होते रहे तो भाजपा कांग्रेसी शब्दकोश का कांग्रेस पर ही इस्तेमाल कर सकती है। तब तिलमिलाए कांग्रेसी प्रदेश भर में एफआईआर कराने थाने- थाने घूमते नजर आएंगे।

प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के भाजपा नेताओंके राजनीति से सन्यास लेने वाले बयान पर श्री चंदेल ने कहा कांग्रेस नेता बौखला गए है ,दहशत में है भाजपा को चुनौती देने से पहले अपना घर तो ठीक कर ले कांग्रेस ने वरिष्ठ मंत्री टी एस बाबा कांग्रेस के कामों की पोल खोल चुके हैं ऐसे में पहले वहा ध्यान देने की जरूरत हैं। 
प्रदेश प्रवक्ता, विधायक रंजना साहू ने कहा है कि क्या मुख्यमंत्री चाहते हैं कि हम उन्हीं की भाषा में बात करें? उन्होंने कहा कि हमारे संस्कार में नहीं है कि किसी के विरुद्ध अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करें। ऐसा करना उस कांग्रेस की संस्कृति है, जिसके नेता लोकसभा में  राष्ट्रपति को राष्ट्रपत्नी कहकर अपमानित करते है। बबूल के बीज बोने पर आम नहीं उगा करते। तब भी कांग्रेस के नेताओं को हम आगाह कर रहे हैं अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल बंद करे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news