रायपुर

रविवि कर्मचारी संघ चुनाव के लिए कल मतदान, बदलाव की हवा
21-Aug-2022 6:45 PM
रविवि कर्मचारी संघ चुनाव के लिए कल मतदान, बदलाव की हवा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 अगस्त। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान होगा। इस बार अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय संघर्ष की स्थिति है। चुनाव में बदलाव की हवा भी चल रही है।

निवर्तमान अध्यक्ष श्रवण सिंह ठाकुर फिर से अध्यक्ष बनने के लिए जोड़ तोड़ कर रहे हैं, और कर्मचारी हित में अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों के आधार पर समर्थन देने की अपील कर रहे हैं। पिछले कई साल से अध्यक्ष रहे श्रवण सिंह ठाकुर को इस बार कड़ी टक्कर मिल रही है। उन्हें सुनील नामदेव से लोहा लेना पड़ रहा है। नामदेव ने संघ में बदलाव की आवाज बुलंद की है, उन्हें भरपूर समर्थन भी मिल रहा है। नामदेव के समर्थन में अमरेश शुक्ला, और हेमंत साहू के अपनी दावेदारी वापस लेने से स्थिति मजबूत दिख रही है।

हालांकि अध्यक्ष पद के लिए दिलीप धृतलहरे भी चुनाव मैदान में हैं। वो मुकाबले को त्रिकोणीय करने के लिए मेहनत कर रहे हैं। चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने कर्मचारियों से अपील की कि कर्मचारी संघ का चुनाव है, जिसमें सभी वर्ग के कर्मचारियों की अपनी अपनी  सहभागिता होती है इसे अनुसूचित जाति जनजाति अथवा अन्य पिछड़ा वर्ग के चुनाव के नजरिए से न देखें। संघ में सभी वर्ग के सदस्यगण होते हैं, उनमें से कर्मचारी भाई लोग ही प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरते हैं इसलिए समस्त कर्मचारी बिना किसी के दबाव में आकर निडरता से अपने मत का सदुपयोग करें कुछ लोग कर्मचारियों में भेदभाव कर राजनीतिक रोटियां सेकने में लगे हैं। कल 11 बजे से 4 बजे तक वोटिंग होगी, और फिर 5 बजे मतगणना होगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news