रायपुर

महंगाई चौपाल मे विकास उपाध्याय ने लोगो से खुलकर विरोध करने कहा
22-Aug-2022 7:29 PM
महंगाई चौपाल मे विकास उपाध्याय ने लोगो से खुलकर विरोध करने कहा

रायपुर, 22 अगस्त। सोमवार को महंगाई चौपाल का आयोजन पश्चिम विधानसभा के सभी ब्लॉक मे  विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व मे किया गया।

 चौपाल शामिल हुए  व्यापारियों ने कहा कि 60 सालो मे यह पहली बार है जब दाल, चावल, आटा, अनाज, दही और लस्सी समेत अन्य सामान जो पहले कर मुक्त होते थे उन पर टैक्स लगाया गया है।यह आम जनता और कारोबारियों के हित में नहीं है, यह कदम जन-विरोधी है।

विधायक  उपाध्याय ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि खाने की चीजों दूध 71%, नमक 41%, आटा 81%, सरसो 122%, दाले 60-65% और सब्जियों की कीमतो मे भी 35% तक की वृद्धि हुई और दूध, दही, चीनी, नमक, और यहाँ तक कि अनाज पर भी टैक्स लगा दिया गया है।

इस चौपाल में  रायपुर पश्चिम के विभिन्न ब्लाकों के नेता एवं क्षेत्र के व्यापारियों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इनमें शिव सिंह ठाकुर , दाऊलाल साहू ,सुनील बाजारी, कमला कांत शुक्ला, सुंदर लाल जोगी,संजीव विश्वकर्मा, अनिल बर्गे, प्रकाश माहेश्वरी, अन्नू साहू, वारेंद्र साहू, सोमेंद्र चटर्जी, रेणु मिश्रा अशोक ठाकुर, शिव श्याम शुक्ला, रवि थॉमस, पम्मी चोपड़ा, अजय शर्मा, प्रकाश जगत, सोहन शर्मा, सौमित्र मिश्रा, सितेंद्र ठाकुर, प्रगति वाजपेयी, रंजीत बिंद्रा, योगेश दीक्षित,  गेंदलाल साहू देवकुमार साहू,मनीराम साहू,डॉ. भागवत साहू,सुनील चौहान,योगेश तिवारी,पप्पू ठाकुर,नट्टू भिनसर्रा,नामदेव ईश्वरी,संतोष साहू,भीम यादव,भागवत साहू,डॉ. रोहित साहू रतनलाल जी गोयल, बसंत राठी, विणु जेठानी,किशन केडिया,पप्पू दुग्गड़, संजय दुग्गड़, नारायण दास, रविकांत,संजय अग्रवाल।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news