बस्तर

गांजा तस्करी, ओडिशा का युवक गिरफ्तार
04-Sep-2022 10:01 PM
गांजा तस्करी, ओडिशा का युवक गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 4 सितंबर।
आज दुपहिया से गांजा तस्करी करने वाले ओडिशा के युवक को बस्तर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार थाना नगरनार को सूचना मिली थी कि किसी व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से गांजा की तस्करी ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर किया जा रहा है। सूचना पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा एवं अति. पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी नगरनार बुधराम नाग के नेतृत्व में कार्यवाही हेतु टीम गठित कर रवाना किया गया था।

उक्त टीम के द्वारा छत्तीसगढ़-ओडिशा के सीमाक्षेत्र धनपुंजी में मोबाईल चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था। चेकिंग के दौरान संदेह के आधार पर एक एक्टिवा वाहन क्रमांक सीजी-17- के ए-1740 को रोककर चेक किया गया, जिसमें एक संदेही मिला।

जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम हीरा सिंह निवासी नवरंगपुर (ओडिशा) को होना बताया। जिसकी तलाशी लेने पर जिसके पास 25 किलोग्राम गांजा मिला, जिसके संबंध में पूछताछ करने पर संदेही हीरा सिंह के द्वारा गांजा रखने के संबंध में वैधानिक प्रत्युत्तर प्रस्तुत नहीं किया गया एवं पूछताछ पर उसके द्वारा उक्त गांजा को उडीसा से छत्तीसगढ़ की ओर तस्करी करना स्वीकार किया।

आरोपी हीरा सिंह का उक्त कृत्य एन.डी.पी.एस. एक्ट की परिधी में आने पर आरोपी हीरा सिंह के विरूद्ध थाना नगरनार में 20(बी)एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। आरोपी के कब्जे से 25 किलोग्राम गांजा, 1 एक्टिवा क्रमांक सीजी-17- के ए-1740, मोबाईल 1 नग एवं 1200/-रूपये नगद जब्त किया गया है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया गया है। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत 1,25,000/- रूपये आंकी गई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news