बस्तर

नैना की उपलब्धि पर आईजी ने सराहा
06-Sep-2022 4:20 PM
नैना की उपलब्धि पर आईजी ने सराहा

जगदलपुर, 6 सितंबर। आज बस्तर आईजी  पी. सुंदरराज ने पर्वतारोही नैना सिंह धाकड़ को माउंट मेन्टोक कांगड़ी चोटी फतह करने के लिए फ्लैग इन 2022 सौंपा।

नैना ने 18 अगस्त को लेह लद्दाख की ऊंची चोटियों माउंट मेन्टोक कांगड़ी 3 जिसकी ऊँचाई  6250 मीटर, मेन्टोक कांगड़ी 2 जिसकी ऊंचाई 6150 मीटर, व मेन्टोक कांगड़ी 1 जिसकी ऊंचाई 6100 मीटर है पर परचम फहराया है।  8 से 23 अगस्त तक के इस अभियान में , हर घर तिरंगा, आमचो बस्तर, छत्तीसगाढिय़ा सबले बढिय़ा, क्षेत्र, राज्य व देश का परचम फहराया है।

मंगलवार को  बस्तर आईजी पी. सुंदरराज के हाथों से फ्लैग इन 2022 लिया। बस्तर पुलिस की स्मृति चिन्ह आईजी पी सुंदरराज ने  नैना सिंह धाकड़ को भेंट कर उज्जवल भविष्य की कामना की है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news