बस्तर

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा, तीनों विस से राजधानी जाएंगे कार्यकर्ता
06-Sep-2022 5:02 PM
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा, तीनों विस से राजधानी जाएंगे कार्यकर्ता

चित्रकोट, जगदलपुर, बस्तर विधानसभा में हुई बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 6 सितम्बर।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व संभालने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ प्रवास पर राजधानी रायपुर आ रहे जगत प्रसाद नड्डा के 9 सितम्बर को आयोजित कार्यक्रम व सभा को लेकर भारतीय जनता पार्टी जोरदार तैयारियां कर रही है। बस्तर जिले से बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता रायपुर रवाना होंगे, जिसको लेकर आज जिले की तीनों विधानसभा जगदलपुर, चित्रकोट व बस्तर की विधानसभा वार मैराथन बैठक जिला प्रभारी लोकेश कावडिय़ा व भाजपा जिलाअध्यक्ष रूप सिंह मण्डावी ने ली, एक ही दिन में तोकापाल, बकावण्ड व जगदलपुर में कार्यकर्ताओं की बैठकें हुईं।

जिला प्रभारी श्री कावडिय़ा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा का प्रथम छत्तीसगढ़ प्रवास बेहद महत्वपूर्ण है, आगामी वर्ष प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने है। भाजपा की जीत का परचम लहराने व कांग्रेस को सत्ता से विमुख करने कार्यकर्ता उत्साहित हैं, जिले के प्रत्येक मंडल से पदाधिकारी व कार्यकर्ता राजधानी जाएंगे।

जिला अध्यक्ष श्री मण्डावी ने कहा कि तीनों विधानसभा से पदाधिकारी व कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम में शामिल होने आवश्यक रुप से रवाना होंगे, संगठन के बड़े कार्यक्रम में सहभागी बनने का अवसर हमें मिल रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को आसन्न चुनाव में पटखनी देंगे, कार्यक्रम का संचालन रामाश्रय सिंह ने किया।

विधानसभावार तीनो बैठकों में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, डा.सुभाऊ कश्यप,श्रीनिवास राव मद्दी, बैदूराम कश्यप, लच्छू राम कश्यप, आलोक ठाकुर, योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा, वेदप्रकाश पाण्डेय,नरसिंह राव,संजय पाण्डेय,अविनाश श्रीवास्तव, सुरेश गुप्ता, सुब्रतो विश्वास, सतीश सेठिया, फूल सिंह सेठिया, विनायक गोयल,उदबोराम नाग,आर्येन्द्र आर्य, संग्राम सिंह राणा,अश्विन सरडे, योगेन्द्र कौशिक, बी जयराम,राजकुमारी यादव, राजपाल कसेर आदि सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news