कोण्डागांव

दो दिनी छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक विजेताओं को पुरस्कार
14-Oct-2022 2:34 PM
दो दिनी छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक विजेताओं को पुरस्कार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल, 14 अक्टूबर। 
छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का भव्यता पूर्ण दो दिवस का  आयोजन प्रिय दर्शनीय स्टेडियम  सुरडोंगर  में किया गया।  स्पर्धा मुख्य अतिथि  महेंद्र नेताम अध्यक्ष जनपद पंचायत  केशकाल, अध्यक्षता रोशन जमीर  खान अध्यक्ष नगर पंचायत ने की, विशिष्ट अतिथि के क्रम  पर  सगीर अहमद कुरेशी सचिव  काग्रेस  कमेटी, बिहारी  शोरी  उपाध्यक्ष नगर  पंचायत,  अरुण  अग्निहोत्री  विधायक  प्रतिनिधि, अनिल उसेंडी पार्षद,  पीताम्बर  नाग  जिलाध्यक्ष  एनएसयुआई,  कोनेन  कुरैशी अध्यक्ष युवा मितान क्लब आदि की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ ।

दो दिवस तक लगातार चली प्रतियोगिता के परिणाम  इस प्रकार  रहे-पुरूष वर्ग-100 मीटर  दौड़  प्रथम -आदेश मरकाम,  द्वितीय- विनोद  धुव्र,  तृतीय- सचिन रहे । लम्बी कूद प्रथम - सचिन द्वितीय  -विनोद  धुव्र ।रस्सा खीच विजेता - नगरपंचायत  केसकाल, उप विजेता - शीतला समिति  केसकाल रही । खो-खो- विजेता शीतला पारा केसकाल, उपविजेता सुभाष  चौक, कबड्डी विजेता सुभाष चौक केशकाल  उपविजेता शीतलापारा ।

महिला वर्ग  में गिल्ली डडा मे प्रथम संगीता पाण्डे,  द्वितीय अजना दुबे ,तृतीय- हेमलता ,100 मी दौड़ प्रथम ,पुष्पा गुप्ता,  द्वितीय , रेवती जुर्री, तृतीय  -दुर्गा धुव्र सहित अन्य खेलों में भी सभी विजेताओं को प्रमाण  पत्र और स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि महेंद्र नेताम ने छत्तीसगढ़ राज्य में इस भव्यता पूर्ण आयोजन के लिए प्रदेश  के मुखिया के प्रति आभार  व्यक्त  करते हुए  कहा कि इस आयोजन  से गांव मे एक सुन्दर  वातावरण  तैयार  हुआ है लोगों को पुरानी खेलों के प्रति उत्साह जगा है । नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी और पूरी टीम व राजीव युवा मितान क्लब  के सारे पदाधिकारियों को इस  आयोजन  के सफलतापूर्वक  संपन्न  किये जाने पर बधाई देता है जो खिलाड़ी  इस मैच मे पराजित हुए है,ं उनको भी शुभ कामना देता हूं।

दो दिवस  के  खेल  को सफलतापूर्वक  संपन्न  करने में सुरडोंगर स्कूल के प्राचार्य राम गोपाल  ठाकुर, सुरेश  राजौरिया, महेंद्र , योगेन्द्र वर्मा, लोकेश  गायकवाड़, नामेश कावड़े नगर पंचायत सीएमओ समेत सभ कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा ।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news