कोण्डागांव
प्रो. भागवत को मिली पीएचडी की उपाधि
14-Oct-2022 4:52 PM
केशकाल, 14 अक्टूबर। शासकीय महाविद्यालय केशकाल में पदस्थ अर्थशास्त्र के सहायक प्राध्यापक भागवत प्रसाद साहू को शोधकार्य ‘ गरीबी उन्मूलन कार्यक्रमों का अनुसूचित जनजातियों पर आर्थिक प्रभाव का मूल्यांकन’ के लिए पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने अपना शोधकार्य सह - प्राध्यापक डॉ. बी.एल. सोनेकर अध्ययन शाला पं . रविशकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के निर्देशन में संपन्न किया। इस उपलब्धि को लेकर संस्था के समस्त कर्मचारियों ने बधाई दी।