दुर्ग

ईडी छापे में फंसे अफसरों के खिलाफ सीएम कब करेंगे कार्रवाई-सरोज
18-Oct-2022 3:55 PM
ईडी छापे में फंसे अफसरों के खिलाफ सीएम कब करेंगे कार्रवाई-सरोज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग,  18 अक्टूबर। 
छत्तीसगढ़ में ईडी छापा में साढ़े चार करोड़ रुपए नगदी, सोने-चांदी के आभूषणों के अलावा अन्य कीमती संपत्ति जप्त होने पर प्रदेश भाजपा ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया है। इस भ्रष्टाचार के लिए सीधे-सीधे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रदेश भाजपा द्वारा उनसे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग की गई है।

साथ ही प्रदेश भाजपा ने कहा है कि मुख्यमंत्री अगर जल्द अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे, तो भाजपा सडक़ की लड़ाई लडक़र उनका विरोध जताऐंगी। राज्यसभा सांसद  सरोज पांडेय ने सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय में मीडिया से चर्चा में कहा कि- छत्तीसगढ़ में भाजपा भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश में ईडी के छापे से भ्रष्टाचार की पोल खुल गई है। भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री बाधक बन रहे है। प्रदेश में ईडी छापा में अधिकारियों के घरों से करोड़ो रुपए की संपत्ति मिली है। बावजूद उन अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करने के बजाय मुख्यमंत्री विषय परिवर्तन कर मामले में लीपापोती करते नजर आ रहे है। मुख्यमंत्री से भाजपा यह पूछना चाहती है कि अधिकारियों के घरों से मिली करोड़ों की संपत्ति क्या भ्रष्टाचार नहीं है। भ्रष्टाचार है तो उन अधिकारियों के खिलाफ अब तक कार्यवाही क्यों नहीं की गई है।
प्रदेश कांग्रेस द्वारा की जा रही भ्रष्टाचार की राशि कहां जा रही है।

क्या यह राशि 10 जनपद दिल्ली भेजा जा रहा है। इन भ्रष्टाचारों के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिम्मेदारी लेते हुए नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें, साथ ही भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में बाधक बनने के लिए मुख्यमंत्री जनता से माफी मांगे।
पांडेय ने कहा कि दिल्ली सरकार की भी भ्रष्टाचार की पोल खुल गई है। आम आदमी पार्टी पहले भ्रष्टाचार की जांच करवाने की बात कहती थी, लेकिन जांच को अब वह राजनीतिक र्दुभावनावश बता रही है। अपने सरकार के शिक्षामंत्री सिसोदिया के खिलाफ कार्यवाही के बजाए उसे संरक्षक दे रही है। पांडेय ने एक सवाल के जवाब में कहा कि ईडी केवल कांग्रेस शासित राज्यों में ही छापामार कार्यवाही नहीं कर रही है। जहां से भी ईडी को भ्रष्टाचार की शिकायत मिल रही है,  वहां कार्यवाही की जा रही है। मीडिया से

चर्चा के दौरान पांडेय के साथ जिला भाजपाध्यक्ष
जितेन्द्र वर्मा, प्रदेश भाजपा मंत्री उषा टावरी, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, जिला भाजपा महामंत्री ललित चंद्राकर, नटवर ताम्रकार, उपाध्यक्ष संतोष सोनी, मंत्री मनोज मिश्रा, जिला भाजयुमों अध्यक्ष नीतेश साहू भी मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news