रायगढ़

गांजा संग आरोपी गिरफ्तार
29-Oct-2022 6:43 PM
गांजा संग आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़, 29 अक्टूबर। लैलूंगा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हीरापुर तिराहा में कार्रवाई करते हुए एक युवक के पास से दो किलो गांजा बरामद किया है। 

पुलिस के अनुसार कल थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम द्वारा मुखबिर सूचना पर हीरापुर तिराहा लैलूंगा के पास आरोपी रोहित यादव (32) भेलवाटोली थाना लैलूंगा को 2 किलो गांजा के साथ पकड़ा गया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भेलवाटोली का रोहित यादव ओडिशा से अवैध रूप से गांजा बिक्री के लिये लाता है, पुलिस की रेड कार्रवाई में मुखबिर की सूचना पुख्ता निकली। आरोपी रोहित यादव से 2 किलो गांजा कीमती 12,000 रूपये का बरामद हुआ जिसे विधिवत जब्त कर आरोपी पर थाना लैलूंगा में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news