कोण्डागांव

छग भाजपा सहप्रभारी का पुतला दहन
03-Nov-2022 9:44 PM
छग भाजपा सहप्रभारी का पुतला दहन

कोण्डागांव, 3 नवम्बर। छग भाजपा के सहप्रभारी नितिन नबीन के बयान को लेकर बिफरी युवा कांग्रेस ने आज कोण्डागांव युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर नाग के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से रैली निकालकर स्थानीय बस स्टैंड में नितिन नबीन का पुतला दहन किया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पीताम्बर ने कहा कि, जिस प्रकार से  छत्तीसगढ़ भाजपा के सहप्रभारी द्वारा छत्तीसगढ़ का प्रभार होने के बावजूद छत्तीसगढ़ की संस्कृति और छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान किया जा रहा है, वो कतई बर्दाश्त नहीं है। दुख इस बात का भी है कि, छत्तीसगढ़ भाजपा भी उनके इस बयान पर मुंह बंद कर उनका मौन समर्थन कर रही है। यदि नितिन नबीन को छत्तीसगढ़ की संस्कृति और छत्तीसगढ़ महतारी से परेशानी है तो उन्हें छत्तीसगढ़ भाजपा के सहप्रभारी के पद से तत्काल इस्तीफा दे देना चहिये।

एक तरफ छत्तीसगढ़ के मुखिया भुूेश बघेल छत्तीसगढ़ की संस्कृति को पुनर्जीवित करने का लगातार प्रयास कर रहे हंै और छग के पारम्परिक परम्पराओं को बढ़ावा देने का काम रहे हैं, वहीं दूसरी ओर छग भाजपा और उनके सहप्रभारी लगातार छग और छग महतारी का अपमान कर रहे हंै। 

पुतला दहन में जिला कांग्रेस कमेटी कोण्डागांव के अध्यक्ष झुमुक लाल दीवान जिला महामंत्री गीतेश गांधी शहर अध्यक्ष तरुण गोलछा, जिला प्रवक्ता शिल्पा देवांगन, एम डी बघेल, सुकुमार शाह, जीवन नाग, शहर महिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रीति भदौरिया, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अभिलाषा पोयाम विधानसभा, केशकाल अध्यक्ष संजय मरकाम, अध्यक्ष रितेश गुप्ता, जिला महासचिव सर्वेश सेठिया, उपाध्यक्ष प्रियांश चौहान, श्रीराम नेताम, विधानसभा महासचिव कल्पेश दीवान, प्रतीक्षा सुरजाल, गीतेश बघेल, सुनील सलाम, मुकेश नेताम, रवि गौतम, गोलू सहित भारी संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news