कोण्डागांव

72 बरस के राम कुमार बाबा गंगोत्री से निकले रामेश्वरम तक
04-Nov-2022 8:50 PM
72 बरस के राम कुमार बाबा गंगोत्री से निकले रामेश्वरम तक

   अब तक बारह ज्योतिर्लिंग के दर्शन भी कर चुके हैं           
प्रकाश नाग
केशकाल, 4 नवंबर (‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता)।
मन में भक्ति और आस्था हो तो इंसान मुश्किलों को पार कर अपने लक्ष्य को पूरा करने में सफल हो जाता है। भक्ति में ही शक्ति है इस मुहावरे को चरितार्थ कर रहे हैं बिहार राज्य के दरभंगा जिला अंतर्गत ग्राम कुसावथर के 72 वर्षीय राम कुमार बाबा।

भगवान शिव की भक्ति में लीन होकर उम्र की इस अवस्था में गंगोत्री से कांवर से गंगाजल लेकर रामेश्वरम धाम तक की पदयात्रा में निकला हुए हैं। रामेश्वरम पहुंचकर वह भगवान शिव को जलार्पण करेंगे। गंगोत्री से रामेश्वरम तक की दूरी करीब 3000 किलोमीटर है।

बुधवार को केशकाल नगर से रामेश्वरम के लिए आगे निकले। इस बीच जब बाबा राम कुमार से पूछा गया तो उसने बताया कि भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन होकर 11 जुलाई से गंगोत्री से गंगाजल लेकर पदयात्रा शुरू की है।

बाबा राम कुमार ने  ‘छत्तीसगढ़’ को बताया कि 35 साल की उम्र में पत्नी की मौत हो गई और उनके एक लडक़ी भी है, जिसे 4 साल की उम्र में ही अपनी बहन को सौंप दिया था, तब से लेकर आज तक भगवान के भक्ति में लीन होकर दिन रात यात्रा कर रहा हूं।

उन्होंने बताया कि अब तक 12 ज्योतिर्लिंग का दर्शन कर लिया गया है साथ ही हर साल सुल्तानगंज से बैजनाथ धाम तक दंडवत प्रणाम कर

30 दिनों में 110 किलोमीटर दूरी कर भगवान के दर्शन करते हैं।  इतनी अधिक उम्र में पदयात्रा करने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि शिव की भक्ति से ही उन्हें शक्ति एवं ऊर्जा मिलती है। जिससे वह पिछले कई सालो से पदयात्रा कर बाबाधाम में जलार्पण करते रहे हैं। शिव की महिमा से ही वह हजारों किलोमीटर की पदयात्रा कर रामेश्वरम में जलार्पण करने निकले हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news