कोण्डागांव

विधायक निवास में पहुंचे हजारों कार्यकर्ता, 300 से अधिक कांग्रेस में शामिल
10-Nov-2022 9:25 PM
विधायक निवास में पहुंचे हजारों कार्यकर्ता, 300 से अधिक कांग्रेस में शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
केशकाल, 10 नवंबर।
केशकाल विधायक निवास में गुरुवार को सैकड़ों गाडिय़ों में हजारों कार्यकर्ताओं ने विधायक व बस्तर विकास प्राधिकरण संतराम नेताम से मुलाकात करने पहुँचे। इस दौरान 300 से अधिक भाजपा व अन्य पार्टी के लोग कांग्रेस में शामिल हुए, जिन्हें विधायक संतराम नेताम ने स्वयं व वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों की उपस्थिति में सभी तिलक लगाकर व गमछा भेंट कर कांग्रेस में प्रवेश कराया गया। 

ज्ञात हो कि विधायक संतराम नेताम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व आलाकमान के निर्देश पर हिमाचल प्रदेश में चल रहे चुनाव में विधानसभा प्रभारी बनाकर पार्टी के प्रचार के लिए भेजा गया था। लगातार अपने विधानसभा से बाहर होने के चलते क्षेत्र के लोगों से मुलाकात नहीं हो पा रही थी।
 
जैसे ही विधायक संतराम नेताम केशकाल पहुंचे, सर्वप्रथम क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मिलने की बात कही। इसी तारतम्य में गुरुवार को हजारों की संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता विधायक निवास पहुंचे। इसके साथ ही केशकाल विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांव से लगभग 300 से अधिक भाजपा और अन्य पार्टी के कार्यकर्ता कांग्रेस सरकार की रीति-नीति व विधायक के कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।

विधायक संतराम नेताम ने बताया कि सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं से आम जनता को लगातार लाभ हो रही है, सरकार गांव की अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचा रही है और हमारे द्वारा भी प्रत्येक लोगों की समस्या का त्वरित निवारण भी कर रहे हैं। इसी कार्यों से प्रभावित होकर आज भाजपा के 300 से अधिक कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में शामिल हुए हैं। उन सभी कार्यकर्ताओं का तिलक लगाकर और गमछा पहना कर स्वागत किया गया।
नगर में दिखा सैकड़ों गाडिय़ों का काफिला

अचानक नगर में सैकड़ों की संख्या में एक साथ गाडिय़ों की लंबी कतार को देख लोग अचंभित रह गए। विधायक संतराम नेताम 2023 के चुनाव को लेकर अभी से तैयार हो गए हैं। जिस प्रकार से आज हजारों की संख्या में कार्यकर्ता विधायक निवास पहुंचे और अन्य पार्टी के लोग कांग्रेस में शामिल हुए, इससे साफ साबित हो रहा है कि कांग्रेस सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। 

इस दौरान योजना आयोग के सदस्य धन्नु मरकाम, सगीर अहमद कुरैशी, दानिराम सलाम समेत हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news