कोण्डागांव

मछली पकडऩे पर विवाद के बाद टंगिया मारकर हत्या, बंदी
13-Nov-2022 8:49 PM
मछली पकडऩे पर विवाद के बाद टंगिया मारकर हत्या, बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
कोण्डागांव, 13 नवम्बर।
मछली पकडऩे पर विवाद के बाद टंगिया मारकर हत्या करने वाले गांव के आरोपी को पुलिस ने चंद घंटे में पकड़ा। 

पुलिस के अनुसार प्रार्थिया भारती मानिकपुरी ने थाना कोण्डागांव आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 12 नवम्बर को अपने पति सुखनाथ मानिकपुरी के साथ खेत में तालाब तरफ गई थी। तभी गांव का लडक़ा अनिमेष कुर्रे उनके तालाब में मछली पकडऩे घुसा था, जिसे देखकर सुखनाथ के द्वारा मना करने पर सुखनाथ और अनिमेष के बीच लड़ाई झगड़ा हुआ। जिसमें अनिमेष कुर्रे ने सुखनाथ मानिकपुरी को जान से मारने की धमकी भी दी थी। कुछ देर बाद सुखनाथ मानिकपुरी टंगिया लेकर अपने खेत से घर तरफ जा रहा था, उसी समय अनिमेष कुर्रे भी उसके पीछे भी जाने लगा। कुछ देर बाद सुखनाथ बचाओ बचाओ का जोर जोर से आवाज लगाया, तो प्रार्थिया दौड़ते गई और देखा कि अनिमेष सुखनाथ को पत्थर से मारकर चोट पहुंचाया और सुखनाथ के हाथ से टंगिया छीन कर सुखनाथ के गले में दो तीन बार मारकर चोट पहुंचाया। जिससे सुखनाथ के गले से अत्यधिक खून निकलने से सुखनाथ जमीन पर गिर गया और बेहोश हो गया। 

घटना के वक्त गांव का ही घनश्याम कश्यप उम्र 22 वर्ष घटनास्थल पर खड़ा था, जो घटना को देख रहा था, तभी आरोपी अनिमेष ने घनश्याम को भी मारने दौड़ाया और पत्थर से वार किया, जिससे घनश्याम भी घायल होकर जमीन पर गिर गया। गांव वाले 108 वाहन को बुलाकर आहत सुखनाथ और घनश्याम को अस्पताल में भर्ती कराये। जहां इलाज के दौरान सुखनाथ मानिकपुरी की मृत्यु हो गई। 

हत्या के मामले की गंभीरता को देखते हुए कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल द्वारा आरोपी अनिमेष कुर्रे को तत्काल गिरफ्तार करने के आदेश से एडिशनल एसपी शोभराज अग्रवाल के मार्गदर्शन व एसडीओपी निमितेष सिंह परिहार के नेतृत्व में थाना कोण्डागांव के द्वारा लगातार पतासाजी कर आरोपी अनिमेष कुर्रे उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम गदिया पारा, दहिकोंगा थाना कोण्डागांव को 13 नवम्बर को गिरफ्तार कर  न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायालय के आदेश से जेल भेजा गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news