सुकमा

बाल दिवस पर कोंटा पहुंचे हरीश कवासी
15-Nov-2022 7:41 PM
बाल दिवस पर कोंटा पहुंचे हरीश कवासी

कोंटा, 15 नवंबर। सोमवार को बाल दिवस पर एनएसयूआई कोंटा के द्वारा स्थानीय स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी, उपाध्यक्ष बोड्डू राजा, सुकमा नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष मौसम जया, उपाध्यक्ष जाकिर हुसैन, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुन्नम नागेश, उपाध्यक्ष माड़वी देवा रहे। 

बच्चों के द्वारा प्रोजेक्ट प्रदर्शनी भी लगाई थी। वहीं बच्चों ने  प्रोजेक्ट के बारे में अंग्रेजी में मुख्य अतिथियों को विश्लेषण किया गया। जिसे देख मुख्य अतिथिगण बहुत प्रसन्न हुए। इस दौरान संस्था के शिक्षकगण द्वारा मुख्य अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया।  श्री कवासी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू जी के जन्मदिन बाल दिवस पर सभी बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।

 फिर राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए बताया कि सुकमा जैसे क्षेत्र में आज अंग्रेज़ी माध्यम आत्मानंद स्कूल में हमारे बच्चें पढ़ाई कर पा रहे हैं। पहले अंग्रेजी माध्यम में पडऩे के लिए लाखों रुपए खर्च कर दूसरे राज्य का सारा लेना पड़ता था। आज हमारे सबके मुखिया भूपेश बघेल जी आज कि अतत: प्रयासों से हमारे बच्चे कोंटा जैसे क्षेत्र में अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में अध्ययन कर रहे हैं जिसके लिए मुख्यमंत्री को बहुत बहुत धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुधीर पांडेय, वरिष्ठ नेता सोयम भीमा, शेख मुनीर, पार्षद देवेंद्र कुमार, कट्टम सत्ती, रुद्रा कुमार, पोडियम शुक्का छात्र नेता नमीर अली, पवन, अमित, फराज, व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news