सुकमा

भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन, राज्य सरकार पर बोला हमला
16-Nov-2022 8:06 PM
भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन, राज्य सरकार पर बोला हमला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सुकमा, 16 नवंबर।
जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर तोंगपाल मण्डल पुसपाल शक्तिकेन्द्र के चितलनार बूथ में कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ।

भाजपा जिलाध्यक्ष धनीराम बारसे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा संगठन के कार्यों की जानकारी विस्तार से दी एवं भूपेश सरकार एवं स्थानीय विधायक व मंत्री कवासी लखमा पर निशाना साधते हुए कहा कि हम आदिवासियों का आरक्षण 32 प्रतिशत से कम कर 20 प्रतिशत किया गया, इसका जिम्मेदार कौन है और क्यों स्थानीय भर्ती प्रक्रिया को समाप्त किया गया, साथ ही साथ महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर भी सवाल खड़े किए।

 आगे कहा कि अगर आपके क्षेत्र में कवासी लखमा आते हैं तो उनसे पूछना कि रमन सिंह भाजपा सरकार ने महिलाओं के सम्मान में महिला स्वसहायता समूह बनवाया था एवं रेडी टू इट के माध्यम से रोजगार दिया था, वो रेडी टू इट अब महिला स्वसहायता समूह क्यों नहीं चला रही है?, इसके बन्द करने का क्या कारण है?, क्या स्थानीय गृहणियों के रोजगार से तकलीफ था, जो अपने एजेंट ठेकेदारों को ये काम दे दिया और महिला स्वसहायता समूह के महिलाओं को बेरोजगार करने का काम किया।

इसके साथ ही भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष हूँगाराम मरकाम, भाजपा जिला मंत्री संजय सोढ़ी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरुण सिंह भदौरिया, महेन्द्र सिंह भदौरिया, आयता राम मंडावी, श्रीमती पार्वती प्रधानी, उपेन्द्र सिंह चौहान, रामदेव नाग, दिलीप पेद्दी, भाजपा तोंगपाल मण्डल अध्यक्ष रघुनाथ मुचाकी, विनोद सिंह बैस, विकास सिंह भदौरिया, मंगलाराम बघेल, दीपिका शोरी, शिल्पा मंडावी, मडक़म भीमा, अन्नुराम मण्डावी, रमेश यादव, सरोज झा, सुखदेव नाग, सृजन सिंह, दीपक नेताम, अनिल मंडावी, शोभन गांधामी, परदेशी राम नाग, जोगाराम बारसे, व अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news