बलौदा बाजार

जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सहित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह कल
20-Nov-2022 7:37 PM
जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सहित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह कल

बलौदाबाजार, 20 नवंबर। छ.ग. शासन द्वारा छ.ग. राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड रायपुर के नियुक्त अध्यक्ष,उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह 21 नवम्बर की दोपहर 12 बजे छ.ग. राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम, तेलीबांधा चौक रायपुर में आयोजन किया जा रहा है। 

नवनियुक्त अध्यक्ष  विद्याभूषण शुक्ला जिला बलौदा बाजार,उपाध्यक्ष आलोक चंद्राकर जिला महासमुंद एवं सदस्यगण मदनमोहन खण्डेलवाल जिला-धमतरी, नारायण खंडेलिया जिला-जांजगीर चांपा, दानेश्वर साहू जिला - बेमेतरा,  करण देव जिला-सुकमा,  संजय जैन जिला- मोहला - मानपुर - अं चौकी एवं मदन देवांगन जिला-रायपुर शपथ ग्रहण करेंगे। 
शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे उपस्थित रहेंगे। अध्यक्ष छ.ग. राज्य गौसेवा आयोग महामण्लेश्वर राजेश्री महंत रामसुंदर दास अध्यक्षता करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में गिरीश देवांगन अध्यक्ष छ.ग. राज्य खनिज विकास निगम, एवं रामगोपाल अग्रवाल अध्यक्ष छ.ग. राज्य नागरिक आपूर्ति निगम रहेंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news