सुकमा

भूमिपूजन के साथ सहस्त्र चंडी यज्ञ की तैयारियां शुरू
20-Nov-2022 9:46 PM
भूमिपूजन के साथ सहस्त्र चंडी यज्ञ की तैयारियां शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
सुकमा, 20 नवंबर।
राजवाड़ा तालाब  मैदान में 21 जनवरी को शुरू होने वाले सहस्त्र चंडी महायज्ञ की तैयारी को लेकर रविवार को सुकमा के गणमान्यों की उपस्थिति व  पंडितों के मार्गदर्शन में  यज्ञस्थल पर भूमि पूजन व ध्वजारोहण किया गया।
 
21 जनवरी से शुरू होने वाले इस महायज्ञ की तैयारीयों में स्थानीय भक्तजन जुट गये हैं। जिसमें सैकड़ों कलश के साथ यात्रा में माता व बहनें भाग लेंगी। 

भूमिपूजन में जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी, नपाध्यक्ष राजू साहू, हुंगाराम मरकाम, शैलेंद्र भदौरिया , मेडिलाल गुप्ता ,अनिल टावरी, रोहित पांडे, मनोज चौरसिया, राम्मू राठी, आशीष भदौरिया, मनोज गुप्ता, ओम गांधी , सतेन्द्र गुप्ता, शीतल प्रभा नर्मदा, भुनेश्वरी यादव, मालती भदौरिया, अनीता नामदेव, शीतल कवासी,रिना बैरागी,व  महिला मानस मंडली की सदस्य मौजूद थे।

21 जनवरी को पंचांग पूजन और बरनी 
सुकमा में पहली बार होने वाले सहस्त्र चंडी  महायज्ञ का शुभारंभ प्रयाग से पधारें आचार्यों के देखरेख व मार्गदर्शन में 21 विद्वानों द्वारा यज्ञशाला निर्माण की विधि व कुंड निर्माण व  विभिन्न वेदियों पर  पाठ व पूजा पुरा विधि विधान से शुरू की जाएगी।

इस संबंध में आयोजन समिति के सदस्य सुशील त्रिपाठी  ने बताया कि गुम बल, शरीर बल, मनोबल, शस्त्र बल, विद्या बल, धन बल आदिआवश्यक उद्देश्यों को प्राप्ति के लिए सहस्र चंडी यज्ञ का महत्व हमारे धर्म-ग्रंथों में बताया गया ह तथा हमारे क्षेत्र की सुख-समृद्धि व शांति को ध्यान में रखकर ही सहस्त्र चंडी यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। पहली बार सुकमा में  बड़े रूप में सहस्त्र चंडी का आयोजन होने जा रहा है  सप्ताह भर चलने वाले इस यज्ञ के दौरान काशी के विद्वानों का आगमन व उनके मुखारविंद से वैदिक स्लोगन व मंत्र उच्चारण के साथ  पुर्णाहुति  व महाप्रसादी वितरण कर  आयोजन को भव्यता दिया जाएगा। सहस्त्र चंडी यज्ञ में विभिन्न वार्डों व सुकमा जिले के आमजन व श्रद्धालु आमंत्रित होंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news