दुर्ग

राष्ट्रीय जूनियर जूडो प्रतियोगिता के लिए बालक बालिका टीम घोषित
15-Dec-2022 3:41 PM
राष्ट्रीय जूनियर जूडो प्रतियोगिता के लिए बालक बालिका टीम घोषित

भिलाई नगर, 15 दिसंबर। भारतीय जूडो महासंघ के तत्वावधान में झारखंड जूडो संघ द्वारा राष्ट्रीय जूनियर जूडो प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 19 दिसंबर तक स्पोर्ट्स मेगा कंपलेक्स खेलगांव हटवार रांची में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ जूडो संघ के अध्यक्ष व ओलंपिक संघ के सह सचिव एवं अंतरराष्ट्रीय रेफरी अरुण द्विवेदी, प्रदेश जूडो संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरके त्रिवेदी, उपाध्यक्ष आरपी शर्मा, उपाध्यक्ष लखन साहू, उपाध्यक्ष आलोक मिश्रा, महासचिव शंभू राम सोनी ने प्रदेश की बालक बालिका टीम की घोषणा की है। 

प्रदेश अध्यक्ष अरुण दिवेदी ने बताया कि बताया कि प्रदेश की टीम में खिलाडिय़ों का चयन विगत दिनों भिलाई में आयोजित 22वीं राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में किया गया था। प्रदेश की बालिका वर्ग टीम में 44 किलो में दीपिका साहू दुर्ग, 48 किलो में अन्नपूर्णा देवांगन बलौदा बाजार भाटापारा, 52 किलो में निरंजनी दलाई दुर्ग, 57 किलो में तनु रानी साहू दुर्ग, 63 किलो में शारदा गोस्वामी बिलासपुर, 70 किलो में  नंदिनी सिंह दुर्ग, 78 किलो में प्रथम साक्षी चौहान बलौदा बाजार भाटापारा तथा 78 किलो से अधिक वर्ग में दुर्ग की स्नेहा नियोगी का चयन किया गया है। बालक वर्ग में 55 किलो में अनिल गोटा कोंडागांव, 60 किलो वर्ग में ओमेश कोडियम बीजापुर, 66 किलो वर्ग में हर्ष दुबे दुर्ग, 73 किलो में टिकेश्वर चक्रधारी बलौदा बाजार, 81 किलो वजन वर्ग में आयुष सोनकर बीएसपी, 90 किलो वजन वर्ग में अभिषेक जायसवाल बिलासपुर, 100 किलो वजन में पंकज यादव रायगढ़ तथा 100 किलो से अधिक वजन वर्ग में बिलासपुर के शशांक का चयन किया गया है। प्रदेश जूडो टीम के प्रशिक्षक ब्लैक बेल्ट शानदार एवं एनआईएस विजय नाग होंगे। 

भारतीय जूडो महासंघ द्वारा राष्ट्रीय जूनियर जूडो प्रतियोगिता के आयोजन में प्रदेश जूडो संघ के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी को कोऑर्डिनेटर बनाया गया है तथा प्रदेश के पी किशोर ब्लैक बेल्ट शानदान एवं राष्ट्रीय रेफरी को राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु निर्णायक के रूप में आमंत्रित किया है।

प्रदेश संघ के महासचिव एसआर सोनी ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में राष्ट्रीय रेफरी हेतु परीक्षा एवं शिविर का भी आयोजन किया गया है जिस हेतु प्रदेश के ब्लैक बेल्ट निदान एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी संजय सिंह को नामांकित किया गया है।-

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news