दुर्ग

भूमिपूजन कर महापौर कोसरे ने दी विकास को गति
15-Dec-2022 4:08 PM
भूमिपूजन कर महापौर कोसरे ने दी विकास को गति

निगम के 5 वार्डों में होगा सीसी रोड-नाली निर्माण

भिलाई नगर 15 दिसंबर।  महापौर निर्मल कोसरे ने फिर एक बार विकास कार्यों को गति प्रदान किया है। उन्होंने भिलाई - चरोदा नगर निगम क्षेत्र के पांच वार्डों में बुधवार को भूमिपूजन कर सीसी रोड नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान उपस्थित वार्डवासियों ने निरंतर चल रहे विकास कार्यों के लिए महापौर का आभार व्यक्त किया।

भिलाई - चरोदा नगर निगम क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। महापौर कोसरे ने बुधवार को फिर एक बार भूमिपूजन कर पांच वार्डों में 82 लाख रुपए से होने वाले सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य प्रारंभ कराया।
महापौर कोसरे सबसे पहले अपनी टीम के साथ भिलाई-3 के वार्ड 10 शांति पारा पहुंचे। यहां पर उन्होंने 8 लाख रुपए की लागत से होने वाले आरसीसी नाली निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। इसके पश्चात क्रमश: वार्ड 14 नेहरू नगर एवं वार्ड 15 गांधी नगर में भूमिपूजन कर 8 - 8 लाख रुपए आरसीसी सडक़ व नाली निर्माण प्रारंभ कराया। महापौर ने वार्ड 31 देवबलोदा में 50 लाख रुपए की लागत से आरसीसी सडक़ और 8 लाख रुपए से होने वाले नाली निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। आखिर में उन्होंने वार्ड 30 उरला में 8 लाख रुपए से होने वाले नाली निर्माण की आधारशिला रखी। महापौर निर्मल कोसरे ने उपस्थित जनसमूह को लंबित विकास कार्य शुरू होने की बधाई देते हुए गुणवत्ता पर ध्यान देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जा सकता।

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य मोहन साहू, एस वेंकट रमना, मनोज डहरिया, संतोषी निषाद, दीप्ति वर्मा, एम. जॉनी, देव कुमारी भलावी, ईश्वर साहू, पार्षदगण टेनेन्द्र ठाकरे, डे साहब वर्मा, भारती राम सूर्यवंशी, हेमंत गुलमोहर वर्मा, गुरुचरण सिंह,  सुनील जैन, देवेन्द्र पाण्डेय,  मुकेश रात्रे, पूर्व पार्षद आशीष वर्मा, रानी वर्मा, युवा कांग्रेस नेता असफाक अहमद, युवराज कश्यप, इंद्रजीत यादव, मो. आमिर, अनिल आदि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news