बालोद

राज्य पावर लिफ्टिंग स्पर्धा में राजहरा की महिला टीम ने बाजी मारी
20-Dec-2022 6:45 PM
राज्य पावर लिफ्टिंग स्पर्धा में राजहरा की महिला टीम ने बाजी मारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दल्लीराजहरा, 20 दिसंबर। राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता रायपुर में  गत दिनों आयोजित किया गया, जिसमें दल्लीराजहरा की महिला टीम ने चैंपियनशिप प्राप्त किया और सीनियर 47 किलोग्राम वर्ग में अंजना सिंह ने प्रथम स्थान अर्जित किया तथा स्ट्रांग गर्ल ऑफ इंडिया का खिताब अपने नाम किया।

इसी तरह तमेस्वरी ने सब जूनियर 57 वर्ग में स्ट्रांग गर्ल ऑफ इंडिया का खिताब अपने नाम किया। सीनियर 47 किलोग्राम वर्ग में पूजा नायक ने  बैंच प्रेस में गोल्ड, 52 किलोग्राम जूनियर में प्रिया गोल्ड, 57 किलोग्राम में सृष्टि दितीय, ललिता नायक 57 किलोग्राम सीनियर वर्ग में गोल्ड, 84 किलोग्राम के सीनियर में भुनेस्वरी प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

84 से अधिक किलोग्राम में दीपिका सफहा गोल्ड , 59 किलोग्राम वर्ग में सुनील सिंग ने गोल्ड एवं स्ट्रांग मैन ऑफ इंडिया का खिताब लिया। 82 किलोग्राम मास्टर वर्ग में कृष्णा मुर्ति ने भी स्ट्रांग मैन ऑफ इंडिया का खिताब जीता। मास्टर वन के 74 किलोग्राम में प्रवीण कुमार सेकण्ड, 66किलोग्राम के सीनियर वर्ग में रामेश्वर कुमार तृतीय। सब जूनियर 59 किलोग्राम यशु सेकण्ड,व सुरेन्द्र, रूपल एव शांत तीसरे स्थान पर रहे। मास्टर दो 66 किलोग्राम में लोचन सोनी गोल्ड, 59 किलोग्राम में मधुकर सिंह प्रथम रहे। कोच हरिनाथ सिंह थे। सभी विजयी प्रतिभागियों को केबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया ने शुभकामनाएं दी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news