बालोद

प्रभु ईसा मसीह की शिक्षा सारे मानव जाति के कल्याण के लिए-कुंवर सिंह
21-Dec-2022 6:23 PM
प्रभु ईसा मसीह की शिक्षा सारे मानव जाति के कल्याण के लिए-कुंवर सिंह

क्रिसमस सद्भावना रैली आनंद और उत्साह के साथ निकाली 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दल्लीराजहरा, 21 दिसंबर।
दल्ली राजहरा मसीही संगठन द्वारा आयोजित क्रिसमस सद्भावना रैली बड़े आनंद और उत्साह के साथ क्रिश्चियन कम्युनिटी चर्च मेन रोड से निकाला गया। क्रिसमस सदभावना रैली में मुख्य अतिथि कुंवर सिंह निषाद, संसदीय सचिव एवम् गुंदरदेही विधायक छ. ग. शासन, विशेष अतिथि शीबू नायर, अध्यक्ष नगरपालिका परिषद दल्लीराजहरा, अशोक बांबेश्वर, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कांशीराम निषाद व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुश्री मुक्ति गुहा नियोगीथे। 

दल्लीराजहरा मसीही संगठन के सचिव रेव्ह.डॉ.डी.आर.साहू द्वारा स्वागत कार्यक्रम का संचालन किया गया। आरंभ में अध्यक्ष रेव्ह.पी. एशन्ना के द्वारा प्रार्थना किया गया। इस अवसर पर कुंवर सिंह निषाद ने रैली को संबोधित करते हुए सबको क्रिसमस की बधाई दिया और  कहा कि प्रभु यीशु मसीह का जन्म सारे मानव जाति के लिए हुआ है, इसलिए अपने जीवन में उसका स्वागत करना चाहिए। प्रभु यीशु मसीह की शिक्षा सारे मानव जाति के कल्याण के लिए आज भी प्रासंगिक है, उसके शिक्षाओं का अनुसरण करने से सारे मानव जाति का विकास होगा। 

रैली को कुंवर सिंह निषाद एवं अन्य जन प्रतिनिधियों  द्वारा क्रिसमस सद्भावना सीसी चर्च के सामने मेन रोड पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिसका दल्ली राजहरा मसीही संगठन के अध्यक्ष रेव्ह. पी.एशन्ना, सचिव रेव्ह. डॉ.डी.आर. साहू, संयोजक नितिन राम, सह संयोजक जोश कोशी एव समाज के आगुओं के साथ क्रिसमस रैली की अगुवानी किए। रैली में शामिल दल्लीराजहरा के सभी चर्च के सदस्य एवम् विश्वासी भाईयों बहिनों के लिए मंगल भवन चौक पर बॉडी ऑफ क्राइस्ट चर्च के तरफ से जलपान की व्यवस्था किया गया था। 

जलपान के बाद रैली जैन भवन चौक पहुंचा , यहां पर रैली को पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मुक्ति गुहा नियोगी ने संबोधित किया और प्रभु यीशु के अद्भुत कार्य जो उस पर विश्वास करने से उन्होंने प्राप्त की है नगर वासियों को बताई। रेव्ह.मैथ्यू वर्गीस के द्वारा नगर वासियों के कुशलता के लिए प्रार्थना किया गया , बहन जया कदम और कुमारी सीनै राम के अगुवाई में क्रिसमस कैरोल गीत गया गया और कैंडल जलाकर प्रभु यीशु मसीह के जन्म का संदेश दिया एवं फौव्वारा चौक में बच्चों, जवानों एवम् मसीही श्रद्धालुओं द्वारा क्रिसमस कैरोल गीतों के साथ आनंद के साथ नृत्य प्रस्तुत किया गया। 

रेव्ह.डॉ.डी.आर. साहू के द्वारा नगरवासियों को प्रभु यीशु मसीह के जन्म का संदेश दिया गया की प्रभु यीशु का जन्म आज से 2022 वर्ष पहले इस धरती पर मानव जाति के उद्धार एवम् पापों से मुक्ति दिलाने  के लिए हुआ । श्री जोश कोशी के द्वारा नगर वासियों के सुख शांति एवम् समृद्धि के लिए प्रभु यीशु मसीह से प्रार्थना किया गया। रैली में बच्चों के द्वारा प्रभु यीशु के जन्म के समय का झांकी तैयार किया गया था। क्रिसमस सद्भावना रैली में झांकी एवम् कैरोल गीत जया भूषण कदम एवं कुमारी सीनै राम की अगुवाई में प्रस्तुत किया गया।

रैली के दौरान प्रभु यीशु मसीह के जन्म का संदेश रेव्ह. डॉ. महेंद्र तुरकेन, रेव्ह. डॉ. शाहिल दीप, पास्टर डी.आर.देवांगन, पास्टर रोहित माथुर, पास्टर पी. सी.सागर , डीकन विपिन वासनिक एवम आगुओ के द्वारा दिया गया। रैली का समापन  सी. सी. चर्च में रेव्ह. डॉ.एडिसन सागर के कैंडल लाइट प्रार्थना के साथ समाप्त हुआ।दल्लीराजहरा मसीही संगठन के अध्यक्ष रेव्ह. पी. एशन्ना , उपाध्यक्ष रेव्ह. मैथ्यू वर्गीस और सचिव  रेव्ह. डॉ. डी. आर.साहू के द्वारा क्रिसमस की बधाई एवम नववर्ष की शुभकामनाएं दिया गया।

रैली के दौरान श्री शारोन राम के द्वारा डीजे में कैरोल गीत बजाया गया, रैली में मुख्य रूप से श्री एडवर्ड स्टेफन, भूषण कदम, चिन्ना डैनियल, संतोष कोशी, सुमोद सैमुअल, रूबी एंथोनी, राकेश जान,  स्मिता जॉर्ज, अनुग्रहिता जान, रेबेका साहू, एडलिना राव, अवनीश राव, अभिषेक लाल, एन. रोशैय्या, अन्नू मैथ्यू, ललिता जे. सेनगुप्ता, शीबू के. अब्राहम, कुमारी एंजल साहू, पी. रेशमा,  रे चेरियन, सुनीता मैथ्यू, लीला भट्टराई,  महेंद्र नंद, विवेक मसीह एवं बड़ी संख्या में बच्चे, जवान शामिल थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news