बस्तर

कांग्रेस सरकार के दिन पूरे हो गये हैं-संतोष पाण्डेय
29-Dec-2022 2:29 PM
कांग्रेस सरकार के दिन पूरे हो गये हैं-संतोष पाण्डेय

जनता से झूठे वायदे करने वाली झूठी सरकार-दिनेश कश्यप

कार्यकर्ता सम्मेलन में 50 ग्रामीणों ने किया भाजपा प्रवेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 29 दिसंबर।
आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेकर भारतीय जनता पार्टी विधानसभावार कार्यकर्ताओं का सम्मेलन लगातार कर रही है। प्रदेश की सत्ता में आने की कुंजी बस्तर अंचल को साधने के लिये भाजपा के आला नेता निरंतर बस्तर प्रवास पर हैं। बुधवार को भाजपा ने तोकापाल में चित्रकोट विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया,  जहाँ बस्तर संभाग प्रभारी संतोष पाण्डेय, भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा व पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कार्यकर्ताओं से भ्रष्टाचारी कांग्रेस हटाओ छत्तीसगढ़ बचाओ का आह्वान किया। सम्मेलन में 50 से अधिक ग्रामीणों ने भाजपा में प्रवेश किया।

कार्यकर्ता सम्मेलन में बस्तर संभाग प्रभारी संतोष पाण्डेय ने कहा कि मौजूदा कांग्रेस सरकार के दिन पूरे हो गये हैं। भ्रष्टाचार में आकंठ तक डूबी कांग्रेस प्रदेश सरकार से छत्तीसगढ़ की जनता त्रस्त हो चुकी है। ईडी के छापे व अधिकारियों-ठेकेदारों के यहाँ बरामद हो रहे करोड़ों रुपये भ्रष्टाचार की कहानी खुद कह रहे हैं। आगामी चुनाव में जनता ने भूपेश सरकार को नकारने का मन बना लिया है। भाजपा के ऊर्जावान कार्यकर्ता घर-घर पहुँच दस्तक दे और परेशान जनता जनार्दन के स्वर को बुलंद करें।

विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार की जनहित की योजनाओं को छत्तीसगढ़ में बाधित करने की नाकाम कोशिश कांग्रेस प्रदेश सरकार  कर रही है। लाखों गरीबों को मिलने वाले पक्के मकान छिनने का पाप कांग्रेस सरकार ने किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के लिये राज्यांश देने में पूर्वाग्रह की राजनीति राज्य सरकार कर रही है। भाजपा के कार्यकर्ता जनता की समस्याओं के निदान के लिए जुट जाएं।
पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि झूठ के पांव नहीं होते, जनता से झूठे वायदे कर कांग्रेस ने प्रदेश की सत्ता हासिल की थी। बेरोजगार भत्ता, शराबबंदी, महिलाओं-बुजुर्गों को एक एक हजार रूपये प्रति माह पेंशन राशि आदि सभी झूठे वायदे यह कांग्रेस की

सरकार कब पूरी करेगी ?
कार्यकर्ता सम्मेलन को बैदूराम कश्यप, शिवनारायण पाण्डेय, भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी ने भी संबोधित किया। चित्रकोट विधानसभा के पचास से अधिक ग्रामीणों ने सम्मेलन में भाजपा में प्रवेश किया, जिनका मंच पर भाजपा नेताओं से सम्मान किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीनिवास राव मद्दी, नवीन विश्वकर्मा, मनीराम कश्यप,समुंदसाय कच्छ, योगेन्द्र पाण्डेय,संतोष बघेल, रामाश्रय सिंह, वेदप्रताप पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही,संजय विश्वकर्मा, नरसिंह राव,बाबुल नाग,बुधराम करताम, संजय पाण्डेय, बृजेश भदौरिया, विनायक गोयल, नरसिंह ठाकुर, नारायण ठाकुर, फूल सिंह सेठिया, रैतुराम बघेल, रामबती भण्डारी, पद्मा कश्यप, मालती मण्डावी,सीता नाग, दीप्ति पाण्डेय,तेजपाल शर्मा, रूक्मिणी बघेल, चंद्र जोशी, सोमारू कश्यप, चंद्रकांत भण्डारी, लच्छिन यादव, पूरन सेठिया, परदेशी कश्यप आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news