बस्तर

जनजागरण अभियान के साथ मना सुशासन दिवस
29-Dec-2022 3:14 PM
जनजागरण अभियान के साथ मना सुशासन दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 29 दिसम्बर।
भारतीय राजनीति के पुरोधा, भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती माता संतोषी शक्ति केन्द्र में, सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व अध्यक्ष भाजपा जगदलपुर राजेन्द्र बाजपेयी ने अटल जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने अटल जी का पुण्य स्मरण करते हुए उनकी जीवनी एवं राजनीतिक यात्रा के बारे में विस्तार से बताया। राजेन्द्र बाजपेयी ने कहा कि एक संवेदनशील कवि,भविष्य को जानने वाला युगदृष्टा,जनमानस प्रिय महान व्यक्तित्व का नाम अटल बिहारी वाजपेयी था। वे अपने नाम के समान जीवन भर अटल रहेंगे। लाखों भारतीयों के हृदय में बसने वाले राजनीतिक धुरंधर, सर्वश्रेष्ठ वक्ता, समर्पित भारतरत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धा पूर्वक शत शत नमन...

तत्पश्चात मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम श्रवण किया गया। कार्यक्रम का समापन कोविड के सम्भावित खतरे को देखते हुए कोविड प्रोटोकॉल के पालन की शपथ के साथ मास्क वितरण अभियान की शुरुआत के साथ हुआ।  
इस अवसर पर बबलू दुबे, रितेश सोनी श्रीमती रोशन सिसोदिया, श्रीमती लक्ष्मी साहू, जानकी राव, अनिता सिसोदिया, प्रियंका सिसोदिया, रूपल सिसोदिया, के. चद्र मौली, रघु नायडू, संतोष यादव, जीत मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news