बलौदा बाजार

जिपं अध्यक्ष ने किया नवीन धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ
03-Jan-2023 9:11 PM
जिपं अध्यक्ष ने किया नवीन धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 3 जनवरी। जिला बलौदाबाजार के विकासखंड सिमगा अंतर्गत आज जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा द्वारा नवीन धान खरीदी केंद्र गोरदी में धान खरीदी का शुभारंभ किया गया व अहाता निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। नवीन धान खरीदी केंद्र गोरदी में ग्राम सिनोधा भी सम्मिलित हैं। पूर्व में गोरदी का धान खरीदी कार्य शिकारी केसली में हो रहा था, गोरदी व सिंनोधा के ग्राम वासीयो को हो रही असुविधा को देखते हुए ग्राम गोरदी को नवीन धान खरीदी केंद्र बनाया गया है।                      

धान खरीदी केंद्र में सर्वप्रथम ईश्वर साहू का धान खरीदी किया गया। उक्त अवसर पर सभी मंडी अध्यक्ष उपस्थित रहे जिसमें महेश यदु भुनेश्वर वर्मा लखन यदु संतोष चंद्राकर, जितेंद्र वर्मा नेतराम साहू जिला सहकारी जितेंद्र गहरे सरपंच गोरदी नारायण यदु शिनोधा सरपंच, रोशन वर्मा सरपंच जरौद शोभा राम साहू, भंवरगढ़ सरपंच जनपद पंचायत प्रतिनिधि पार्वती दिनेश कोसले, शालिकराम ठाकुर पत्रकार पूनम उपसरपंच एवं अन्य ग्रामवासियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। ग्राम गोरदी में नवीन धान खरीदी केंद्र के शुभारंभ से संपूर्ण ग्रामवासियों में खुशी का माहौल रहा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news