बलौदा बाजार

कलेक्टर बांटे गरम कपड़े
07-Jan-2023 2:53 PM
कलेक्टर बांटे गरम कपड़े

बलौदाबाजार, 7जनवरी। शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर देर रात अपर कलेक्टर राजेंद्र गुप्ता ने बलौदाबाजार नगर विभिन्न स्थलों एवं रैनबसेरा में पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान आम नागरिकों के लिए जलाएं गए अलाव स्थलों का भी मुयाना किया। उन्होंने रैनबसेरा में ठहरे बुजुर्गजनों के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए ठंड से बचाव के लिए उनके उपयोग के लिए गरम कपड़े कंबल वितरित किए।  गुप्ता ने देर रात करीब आधे घंटे रैनबसेरा में बिताए। उन्होंने बुजुर्गजनों से चर्चा कर उनका कुशलक्षेम पूछा। 

अपर कलेक्टर गुप्ता बताया कि कडक़ड़ाती ठंड से बचाव के लिए सभी मुख्यनगर पालिका अधिकारियों को अलाव सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर रजत बंसल ने आज समाजसेवी संस्थाओं को ठंड से बचाव कार्य में सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि अपने आस-पास में जो भी जरूरतमंद लोग हैं, उन्हें कपड़े एवं अन्य सामग्री दान स्वरूप उपलब्ध कराएं। इस अवसर पर तहसीलदार बलराम तंबोली, नायाब तहसीलदार मोहित अमिला, सीएमओ यमन देवांगन उपस्थित थे। गौरतलब है कि कलेक्टर के निर्देश पर जिलें के सभी नगरीय निकायों के प्रमुख चौक चौराहे एवं रैनबसेरा में अलाव की व्यवस्था भी की जा रही है। 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news