महासमुन्द

आत्मानंद स्कूल में उत्साह पूर्वक मनी विवेकानंद जयंती
13-Jan-2023 2:46 PM
आत्मानंद स्कूल में उत्साह पूर्वक मनी विवेकानंद जयंती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 13 जनवरी।
स्वामी विवेकानंद जयंती पर नगर के स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल नयापारा महासमुंद में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। संस्था के स्काउट गाइड एवं स्कूली छात्राओं ने इस अवसर पर पोस्टर निर्माण एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया।  संस्था के प्राचार्य अमी रूफस ने स्वामी विवेेकानंद के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

प्राचार्य अमी रूफस ने युवा दिवस की बधाई देते हुए स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। संस्था के स्काउट मास्टर प्रमोद कुमार कन्नौजे के मार्गदर्शन में स्काउट दल महाराणा प्रताप एवं महारानी लक्ष्मीबाई गाइड कम्पनी ने भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में कक्षा 8 वीं के छात्र हरमनप्रीत कौर ने प्रथम एवं द्वितीय स्थान कुसुम चन्द्राकर कक्षा 7 वीं, तृतीय स्थान रूपाली सिन्हा कक्षा 8 वीं ने प्राप्त किया।

इसी प्रकार हायर सेकेण्डरी सेक्शन से अदिति सिंह कक्षा 12 वीं कामर्स एवं शुभम निषाद कक्षा 11 वीं मैथ्स ने भाषण प्रस्तुत किया। छात्रों को कम्पयूटर शिक्षक ऋतुराज देवांगन ने प्रोजेक्टर के माध्यम से विवेकानंद की जीवनी के बारे में फिल्म दिखाया। संस्था के सभी शिक्षकों ने प्रतियोगिता में विजयी सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर संस्था के प्रमोद कुमार कन्नौजे, पूर्व माध्यमिक विभाग के प्रधान पाठक अनिता दवे, रूपा पांडेय व्याख्याता जी.आर.टांडेकर ,मितेश शर्मा, आकांक्षा भोई, शिवा कोटेश्वरम्मा मेकला, डॉ. शशबीर कौर संधु,  विकास यादव, रौनक अग्रवाल, प्रियंका पीटर, हर्ष परमार, डी.बसंत कुमार साव, हीरालाल जोशी, नेहा दुबे, तृषा शर्मा, दिव्येश इलोय वॉनी, हेमलाल चक्रधारी, कीर्ति थवाईत, कल्याणी सोनकर, मधु साहू, रवि ठाकुर, मदन कौशिक, शनिदेव सिंह ठाकुर, बिंदेश्वरी जोशी, राधिका शर्मा, मनीषा कन्नौजे, सुशांत शेखर धराई, सुरेश यादव, नेहा सिंह, आकांक्षा जैन, रौनक अग्रवाल, ऋतुराज देवांगन, अंजू चन्द्राकर आदि उपस्थित थे। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news