महासमुन्द

बंद रेल्वे फ ाटक को पुन: खोलने के आदेश मिलने के बाद महासमुंद पहुंचते ही स्वागत
14-Jan-2023 1:27 PM
बंद रेल्वे फ ाटक को पुन: खोलने के आदेश मिलने के बाद महासमुंद पहुंचते ही स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,14 जनवरी।
तुमगांव रोड स्थित बंद रेल्वे फ ाटक को पुन: खोलने के आदेश मिलने के बाद महासमुंद पहुंचे सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व विधायक व भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक डॉ. विमल चोपड़ा, पूर्व राज्यमंत्री पूनम चन्द्राकर, सांसद प्रतिनिधि पवन साहू, मिलिन्द चन्द्राकर का महासमुंद में अम्बेडर चौक पर रेल्वे फ ाटक संघर्ष समिति व भाजपाईयों ने भव्य स्वागत किया। जैसे ही ये सभी अंबेडकर चौक पहुंचे, लोगों ने आतिशबाजी के साथ फूलमाला, गुलदस्ता से लोगों ने सम्मान किया। 

स्वागत के दौरान सांसद कार्यालय प्रभारी मोहन साहू, सांसद प्रतिनिधि राकेश सचदेवा, भाजपा नेता पप्पू ठाकुर, सहकार भारती जिलाध्यक्ष जितेन्द्र साहू, युवा नेता जगन्नाथ छुरा, देवेंद्र सिंह सत्ते, भरत खत्री, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कौशिल्या बंसल, अल्पसंक मोर्चा शहर मंडल अध्यक्ष नईम खान, अजा जिलाध्यक्ष महेश चौहान, अमरजीत सिंह अरोरा, मनजीत सिंह अरोरा, पार्षद हाफिज कुरैशी, प्रिंस चावला, भाजपा शहर मंडल कोषाध्यक्ष हनीष बग्गा, श्याम राठी, अशोक साहू, पन्नालाल चाण्डक, सुरेन्द्र दास महाराज, अशोक लढढा, सीमांचल सेवई, बुलू सेवाई, अरविंद प्रहरे, अलीम खान, योगेश साहू, सोमेश साहू, मनोज साहू, रानी दान राठी, गोंविद ठाकुर,फगवा पटेल, जमशेद खान, भूपेन्द्र सार्वा, राहिल गुप्ता, यूनुस कुरैशी, उमेश केरिया,जाकिर खान, बबलू, गिरधर बघेल, रजाभाई, मीनू ठाकुर, राजू यादव,गोपाल वर्मा, मुकेश साहू, नुरानी खान, पुष्पा आर्य, किशारे वर्मा, अब्दुल गददेवाला आदि उपस्थित थे। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news