महासमुन्द

शराब व्यसनमुक्ति के लिए रैली, कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को जागरूक करना जरूरी-संगीता
14-Jan-2023 2:54 PM
शराब व्यसनमुक्ति के लिए रैली, कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को जागरूक करना जरूरी-संगीता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,14 जनवरी।
समाज कल्याण विभाग की महत्वाकांक्षी योजना व्यसन मुक्ति अभियान, भारत मातावाहिनी योजना के नवगठित समिति के अध्यक्ष, उपाघ्यक्ष एवं सदस्यों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला कार्यालय समाज कल्याण विभाग महासमुंद द्वारा स्थानीय शासकीय बहुविकलांग विशेष विद्यालय महासमुंद के सभागार में आयोजित हुआ।

इस जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया गया। उप संचालक संगीता सिंह ने अपने उद्बोधन में भारत माता वाहिनी के सदस्यों को प्रशिक्षण ले कर गांव-गांव में शराब व्यसन मुक्ति अभियान के क्षेत्र में कार्य करने के गुर बताए। उन्होंने कहा कि गांवों में शराब व्यसनमुक्ति के लिए रैली का आयोजन, संास्कृतिक कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक कर शराब व्यसन मुक्ति के लिए कार्य करना है। 

उप संचालक ने दिव्यांगजन, वृद्धजन एवं तृतीय लिंगों के लिए विभाग द्वारा जारी किया गया टोल फ्री नं. 1800.233.8989 तथा हेल्पलाईन नं.155226 के बारे में सभी प्रशिक्षणार्थियों को जानकारी दिया गया कि किसी भी दिव्यांग, वृद्धजन एवं तृतीय लिंग को विभाग से योजनाओं की जानकारी एवं योजना से लाभ प्राप्त करने हेतु उक्त नं. से फोन लगा कर प्राप्त कर सकते हैं जो कि विभाग द्वारा पूर्णरूप से नि:शुल्क है। हेल्पलाईन नं.155226 ब्रोसर पाम्पलेट उक्त प्रशिक्षण में वितरण किया गया। 
कार्यक्रम में राज्य स्तरीय प्रशिक्षक अजय कल्याणी, निर्देशक कल्याणी सोसल वेलफेयर एवं रिसर्च आर्गेनाइजेशन दुर्ग छ ग ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत माता वाहिनी के लिए इस तरह से महिलाओं का जुडऩा महिला सशक्तिकरण के लिए शुभ संकेत हंै। स्वागत कार्यक्रम पश्चात प्रशिक्षण का कालखण्ड में अजय कल्याणी ने नशामुक्ति के संदर्भ में वृहद् रूप से अपनी बात रखी। 

इस प्रशिक्षण में जिले भर के 5 जनपद पंचायतों के 56 पंजीकृत तथा 5 नवगठित भारत माता वाहिनी के सदस्यों ने भाग लिया।  जानकारी मिली है कि महासमुंद जिले में 100 भारत माता वाहिनी का गठन किया जाना है। जिसे अतिशीघ्र कर लिया जायेगा। इस प्रकार कुल 250 सदस्यों ने प्रशिक्षण में शिरकत किया। 
उक्त प्रशिक्षण में प्रशिक्षण स्थल शासकीय बहु विकलांग विशेष विद्यालय के अधीक्षक विजय जांगड़े, भारत माता वाहिनी के जिला नोडल एवं प्रशिक्षक विजय सिन्हा, वृंदावन पटेल, अमित सक्सेना, अनिल कोसरिया,संस्था के कर्मचारी एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news