बलौदा बाजार

जिले में सडक़ दुर्घटना के आंकड़े हैं चौंकाने वाले
16-Jan-2023 3:32 PM
जिले में सडक़ दुर्घटना के आंकड़े हैं चौंकाने वाले

बलौदाबाजार, 16  जनवरी। जिले में लगातार बढ़ रही सडक़ दुर्घटनाओं और उसमें होने वाली मौतों का आंकड़ा लगातार बढऩा प्रशासन के लिए चिंता का विषय बन हुआ है, इसमें से अधिकांश मौतें बड़ी वाहनों की चपेट में आने के अलावा मदिरा सेवन कर दो पहिया चलाने के कारण घटित हुई है।
यातायात नियमों के पालन प्रती पुलिस व प्रशासन द्वारा लगातार किए जा रहे प्रचार-प्रसार के बावजूद आम जनों में जागरूकता का अभाव है। इसके चलते सडक़ें रक्त रंजीत हो रही है जिला में लगातार जिला में घटित हो रहे हादसों का अनुमान वर्ष 2021 में कुल 506 सडक़ दुर्घटनाओं में 255 की मौत व 384 के घायल होने वर्ष 2022 में 524 सडक़ दुर्घटनाओं में 246 की मौत व 384 के घायल होने से ही लगाया जा सकता हैै।

जिला मुख्यालय को जोडऩे वाले सभी प्रमुख सडक़ों का निर्माण होने के पश्चात सडक़ों पर यातायात का भी अत्यधिक दबाव बढ़ा है वहीं कोरबा रायगढ़ समेत अन्य राज्यों से आने वाली भारी वाहनों के रेलमपेल की वजह से सडक़ पर सुरक्षित चलना किसी चुनौती की भांति है इसके अलावा युवा वर्ग द्वारा लापरवाही पूर्वक स्पीड बाइक चालान ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की सडक़ों पर दोपहिया में 3 व अधिक सवारी बैठाकर वाहन चालान भी दुर्घटना का प्रमुख कारण है जिले में प्रत्येक माह औसत 22 से 24 मौतें होती हैं इसके चलते मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है यद्यपि पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों को जागरूक करने समय-समय पर अभियान भी चलाया जाता है इसके बावजूद आमजन व वाहन चालकों में सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूकता नहीं बढ़ पा रही है पिछले 5 वर्ष के दौरान घटित कुल 3065 दुर्घटनाओं में 1220 व्यक्ति आकाश निकाल हो चुके हैं। जबकि इस दौरान 2568 सामान्य अथवा गंभीर रूप से घायल हुए हैं आंकड़े इतने अधिक चौंकाने वाले हैं कि इस दिशा में गंभीर प्रयास नहीं किया गया तो जिला राज्य के सर्वाधिक सडक़ दुर्घटनाओं वाले जिला में शुमार हो सकता है प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2018 में कुल 686 सडक़ दुर्घटनाओं में 246 व्यक्तियों की मौत व 530 व्यक्ति घायल हुए हैं 2019 में 677 सडक़ दुर्घटनाओं में 261 की मौत 680 घायल हुए हैं 261में कोरोना लॉकडाउन के बावजूद मौत की आंकड़ों का रफ्तार थमा नहीं है।

वर्ष 2021 व 22 में हो चुकी है 501 मौतें
जनवरी 2021 में कुल 55 दुर्घटनाओं में 30 मौतें व तिरालिस घायल हुए थे वहीं फरवरी में 57 दुर्घटना में 25 व्यक्तियों की मौत 56 घायल मार्च माह में 45 दुर्घटनाएं में 33 की मौत 26 घायल अप्रैल में 29 दुर्घटनाएं में 11 की मौत 22 घायल मई में 33 दुर्घटना में 18 की मौत 17 घायल जून में उन 40 दुर्घटना में 18 की मौत 26 घायल जुलाई में 42 दुर्घटना में 27 की मौत 26 घायल अगस्त में कुल दुर्घटना में 20 की मौत 34 घायल सितंबर में 38 दुर्घटनाओं में 16 की मौत 24 घायल अक्टूबर में 49 दुर्घटनाओं में 22 की मौत 47 घायल नवंबर में 46 दुर्घटनाओं में 20 की मौत 39 घायल दिसंबर में 33 दुर्घटना में 15 की मौत और 24 घायल हुए हैं अर्थात वर्ष 2021 के दौरान कुल 506 दुर्घटनाओं में 255 की मौत व 384 घायल हुए हैं वहीं वर्ष 2022 में भी यातायात व्यवस्था में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है परंतु बिलाईगढ़ पुलिस अनुभाग के अंतर्गत सारंगढ़ में शामिल होने के चलते जिला के पुलिस अनुभाग अंतर्गत जनवरी 2022 में मौतों की रफ्तार पर लगाम नहीं लगा है वर्ष 2022 जनवरी माह में 39 दुर्घटना में 22 मृत 47 घायल फरवरी 42 दुर्घटना में 21 मृत 34 घायल मार्च 35 दुर्घटना में 19 मृत 27 घायल अप्रैल 40 दुर्घटना में 18 मरीज 34 घायल मई 44 दुर्घटना में 16 मृत 33 घायल जून 140 दुर्घटना में 21 मृत 18 घायल जिला में सडक़ दुर्घटना में मौत व घायलों का बढ़ता आंकड़ा खतरे की घंटी है यदि शासन प्रशासन सामाजिक संस्थाओं के अलावा व्यक्तिगत पहल सडक़ सुरक्षा के लिए नहीं किया गया तो बढ़ते आंकड़ों का सिलसिला थामना दुरुह कार्य होगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news