बलौदा बाजार
बलौदाबाजार, 4 फरवरी। संयुक्त मोर्चा लिपिक महासंघ के प्रांतीय आव्हान पर जिला शाखा बलौदा बाजार द्वारा जिला संयोजक बी. एल. दिवाकर के नेतृत्व में संयुक्त कलेक्टर को वेतन विसंगति के निराकरण की मांग को लेकर माननीय मुख्यमंत्री/मुख्यसचिव के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान नीरज तिवारी उपप्रांताध्यक्ष, अजय त्रिवेदी संभागीय अध्यक्ष, राम लाल साहू संरक्षक, मालिकराम यादव ब्लॉक अध्यक्ष,रजनी शर्मा महिला अध्यक्ष,सुक्रिता साहू महिला उपाध्यक्ष, पराग बंजारी उपाध्यक्ष, लक्ष्मीकांत नायक जिला सचिव, खुशबु शर्मा, सी. आर. खटकर, कमलेश कुमार साहू, ललित कुमार यादव, दुखलाल कुरुवंशी, मनोरमा दुबे, योगेश कुमार वर्मा, भारती तिवारी, शीतल प्रसाद शर्मा, राकेश कौसरिया, हेमलाल कमार, डेविड लाल पूरेना, जमयंती यादव, सूरज टण्डन, अजय निषाद, निर्मला बंजारे, चुम्मन लाल साहू, के.एस. सिंगरौल, आर.के.मानिकपुरी आदि उपस्थित रहे।