बालोद

सैकड़ों कार्यकर्ता निकले थे मंत्री बंगला घेेरने, पुलिस ने रोका, झूमाझटकी
14-Feb-2023 7:41 PM
सैकड़ों कार्यकर्ता निकले थे मंत्री बंगला घेेरने, पुलिस ने रोका, झूमाझटकी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बालोद, 14 फरवरी। बालोद जिले के लोहारा शहर के बस स्टैंड परिसर में सोमवार को मोर आवास मोर अभियान के तहत भाजपा ने यहां पर आक्रामक धरना प्रदर्शन किया जहां पर हजारों की संख्या में आवास योजना के वंचित विद्यार्थी शामिल हुए।

पूरे धरना प्रदर्शन को पूर्व आईएएस एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश चौधरी ने संबोधित किया धरना प्रदर्शन के बाद भाजपा के समस्त कार्यकर्ता हैं। महिलाएं पैदल मार्च करते हुए अनिला भेडिय़ा के घर की ओर कूच कर रहे थे जहां पर पुलिस ने उन्हें मकान से थोड़ी ही दूर पहले रोक लिया और बैरिकेडिंग की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर झूमाझटकी हुई, जिसके बाद प्रदेश महामंत्री जिला अध्यक्ष सहित समस्त कार्यकर्ता सडक़ पर बैठ गया।

सडक़ पर बैठे आईएएस चौधरी

प्रदेश महामंत्री आईएएस ओमप्रकाश चौधरी ने प्रदेश सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कोई बचा ही नहीं जिसको कांग्रेस ठग पाए माफियाओं को महिलाओं से समूहों का काम छीन के माफियाओं के हाथ में पहुंचा दिया। पड़ोसी राज्यों में गरीबों को आवास मिल रहा प्रदेश के गरीब परिवारों के साथ छलावा करने के सफल हो गए इन सब विषयों को लेकर आज का यह धरना प्रदर्शन किया जा रहा है देखिए हम आज सडक़ पर बैठे हुए हैं।

गोबर खरीदकर सोना मिलाते हैं भूपेश बघेल

प्रदेश मंत्री ओमप्रकाश चौधरी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने कहा कि यहां पर गांव-गांव मोदी जी का नाम ना पहुंच जाए इसके लिए पाप कर रहे हैं उनके घर छिन लिए पड़ोसी राज्यों में जाकर देखे गरीबों का घर तेजी से बन रहा है। छत्तीसगढ़ में गरीबों का आवास नहीं बन रहा है। भाजपा बनते ही आवास निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा 4 साल की धान खरीदी में 52 हजार करोड़ नरेंद्र मोदी ने दिया है और 4 साल में मात्र 11 हजार करोड़ का धान प्रदेश ने खरीदा है।

भाजपा के  किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने कहा प्रदेश की जनता ठगा हुआ महसूस कर रही है उन्होंने कहा लाखों आवास का पैसा मोदी  ने भेजा था पर इस ठग मुख्यमंत्री ने वापिस भेज दिया।

इस दौरान प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश चौधरी भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार, जिला महामंत्री देवेंद्र जायसवाल किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य होरीलाल रावटे, डॉडी नगर पंचायत अध्यक्ष सोमेश सोरी मंडल अध्यक्ष रूपेश सिन्हा, डोंडी मंडल अध्यक्ष मनीष झा,बालोद ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू विक्रम ध्रुवे, पोषण बनपेला, जितेंद्र साहू, टिनेश्वर बघेल, शिव धरमगुड़े, संजय दुबे, यादराम साहू, दारा सिंह भौसार्य, पायल सोनी, सुभद्रा टंडेकर, अनिता कुमेटी, जगतपाल सिन्हा, प्रीतम साहू, सुरेश देशमुख, सहित अन्य मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news