बालोद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद, 15 फरवरी। बालोद जिले के महामाया थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात 9 बजे भीषण सडक़ हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई वहीं 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और रात होने के कारण पुलिस मौके स्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त लोगों को जब अस्पताल पहुंचाया गया तो 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया वहीं 2 लोगों का इलाज किया जा रहा है, दोनों की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है।
मड़ई देखकर लौट रहे थे गांव
सडक़ दुर्घटना में जो 4 लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। घटना महामाया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बम्हनी कोपेडेरा मार्ग में हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार संदीप कुमार उत्तर बस्तर कांकेर के ग्राम पर्रेकोड़ो निवासी नलकसा से मड़ई देखकर अपने गाँव लौट रहे थे, इसी दौरान ग्राम बम्हनी से अपने गाँव कोपेडेरा जा रहे संतराम की मोटरसाइकिल के साथ भिड़ंत हो गई जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा कि दो मोटरसाइकिल में 6 लोग सवार थे, जिसमें 4 लोग घायल हुए जिन्हें उपचार के लिए तत्काल 108 की मदद से उपचार के लिए हायर सेंटर ले जाया गया।
शादी निमंत्रण छोडऩे जा रहे थे
पुलिस ने बाइक की जांच पड़ताल की तो बाइक में एक शादी का निमंत्रण कार्ड मिला, अंदाजा लगाया जा रहा है कि शादी कार्ड का निमंत्रण छोडऩे जा रहे थे, परंतु वे निमंत्रण छोडऩे से पहले यह हादसे का शिकार हो गए। उसके बाद से सभी लोगों की पतासाजी की जा रही है और परिजनों को सूचना दी गई है।
पूरे मामले में जो 4 लोग घायल हुए हैं उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर है। डॉक्टरों द्वारा इनका इलाज किया जा रहा है। वहीं रात होने के कारण 2 लोगों के शव को पुलिस द्वारा अस्पताल भिजवाया गया है, जहां सुबह उनका पोस्टमार्टम एवं कानूनी कार्रवाई कर शव को परिजनों को सौंपा गया। जिन दो व्यक्तियों की मौत हुई है वे बाइक चला रहे थे। दोनों बाइक में 3-3 लोग सवार थे। यह टक्कर आमने-सामने सीधी हुई है, जिससे सामने बैठे 2 लोग बुरी तरह घायल हुए और उन्होंने दम तोड़ दिया।