बालोद

भाजपाइयों का चक्काजाम
18-Feb-2023 4:51 PM
भाजपाइयों का चक्काजाम

बालोद, 18 फरवरी। जिले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुक्रवार को नेशनल हाईवे 930 सहित स्टेट हाईवे में अलग-अलग जगह चक्काजाम किया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सडक़ पर पंडाल लगाकर बैठ गए वाहनों की लंबी कतारें लग गई।

उन्होंने बस्तर में मृत भाजपा नेताओं की तस्वीरें रखीं और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार अब तो जाग जाए, यहां पर टारगेट किलिंग की जा रही है।

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि यहां कि कांग्रेस पार्टी को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की सक्रियता नहीं पच पा रही है। शायद इसीलिए केवल भारतीय जनता पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं की हत्या हो रही है। आज सडक़ पर हम इस सरकार से पूछना चाहते हैं कि आखिर क्यों ऐसा बस्तर में हो रहा है क्यों बस्तर का सीना गोलियों से छलनी किया जा रहा है। आगे उन्होंने बताया कि एक तरफ सरकार कहती है कि बस्तर में नक्सली गतिविधियों में कमी आई है तो आखिर यह क्या है?

बालोद जिले को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने चारों तरफ से घेर कर रखा। सडक़ पर ट्रक, बस एवं दोपहिया वाहनों की कतारें लगी रही।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पंवार ने बताया कि पूर्व राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 935 बालोद दुर्ग रायपुर स्टेट हाईवे बालोद राजनांदगांव स्टेट हाईवे बालोद नारायणपुर स्टेट हाईवे सभी को बंद कर दिया गया।
मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू ने कहा कि बालोद मंडल अंतर्गत ग्राम पडक़ीभाट में भी सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ चक्काजाम और प्रदर्शन किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news