बालोद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद, 23 फरवरी। जिले के गुरुर नगर पंचायत अंतर्गत पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह विभिन्न आयोजनों में शामिल होने पहुंचे। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हड़ताल को समर्थन दिया। उन्होंने प्रदेश की भूपेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने घोषणा पत्र को लेकर अपना वादा नहीं निभाया है।
पहले भी हम आपके साथ मिलकर काम किए थे
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि यदि हमारी सरकार बनेगी तो हम आपका जरूर ख्याल रखेंगे। पहले भी हमने साथ में काम किए हैं और आने वाले समय में भी हम साथ मिलकर काम करेंगे। इन सब विषयों को लेकर हम सदैव कर्मचारियों के साथ खड़े हैं। कर्मचारियों के हित में लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां आगे भी हम बेहतर करेंगे आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
जब पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह गुरुर पहुंचे तो बालोद भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उनके साथ सांसद मोहन मंडावी छोटू यादव दुर्गानंद साहू, जितेंद्र साहू, प्रेम साहू, संदीप साहू, छगन साहू, जनार्दन सिन्हा, मुकेश साहू सहित अन्य मौजूद रहे।