कोण्डागांव

नवोदय विद्यालय के मेधावी बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृतिचिन्ह
31-Mar-2023 10:26 PM
नवोदय विद्यालय के मेधावी बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं  स्मृतिचिन्ह

नवनिर्मित अतिरिक्त कक्ष का उद्घाटन
कोण्डागांव, 31 मार्च।
  विकास नगर  कोंडागांव स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर  में जिलाधीश एवं पदेन अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति दीपक सोनी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत कलेक्टर दीपक सोनी द्वारा विद्यालय में नवनिर्मित अतिरिक्त कक्ष का उद्घाटन से किया गया।

उपस्थित सदस्यों का पुष्प एवं बच्चों द्वारा स्वागत गीत से अतिथि सत्कार किया गया। प्राचार्य संजय सिंह द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए जवाहर नवोदय विद्यालय स्थापना की योजना उद्देश्य और जनवि कोंडागांव की उपलब्धियों और आवश्यकता की जानकारी दी गई।

शिक्षा सत्र 2022- 23 में शैक्षणिक  उपलब्धि हासिल के लिए  गीतांश छठवीं वंदना सातवीं आयाम श्रीवास्तव आठवीं  मनस्वी नवमी कुमारी यशस्वी राणा 11वीं खेलकूद  एवं विशेष उपलब्धि के लिए देवअंश सोनबोईर कु निधि नेताम, जागृति ठाकुर मनोज कोर्राम, वंशिका पल शेखर लवात्रे, वेणु,  मुक्तेश्वरी अरमान कुलदीप को जिलाधीश दीपक सोनी डिप्टी कलेक्टर अंकित चौहान जिला शिक्षा अधिकारी अशोक पटेल के हाथों प्रशस्ति पत्र एवं  स्मृतिचिन्ह प्रदानकर उत्साहवर्धन किया गया।

पीटीसी मेंबर शिवचरण साहू द्वारा कलेक्टर एवं डिप्टी कलेक्टर को पालकों की ओर से काष्ठ शिल्प भेंटकर  अभिनंदन किया गया। बैठक एजेंडा में नवोदय विद्यालय के स्थाई प्रांगण निर्माण बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के निदान हेतु चिकित्सक सुविधा अस्थाई भवन की शेड की मरम्मत नगर पालिका से पेयजल सुविधा खेल सामग्री एवं भौतिक संसाधन की व्यवस्था पर चर्चा करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

बैठक के दौरान डिप्टी कलेक्टर अंकित चौहान अशोक पटेल हवलदार सुब्रता शाह सीएमएचओ आर के सिंह नगर पालिका सीएमओ दिनेश डे पीटीसी मेंबर शिवचरण साहू,  संचिता मेश्राम  ईई अरुण शर्मा अमरू मरकाम व्याख्याता राजेश तिवारी निर्मल शार्दुल  एवं शाला के  शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। वॉइस प्राचार्य अनुप्रिया स्वराज द्वारा उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news