बिलासपुर

मोदी राज में आम जनता की आवाज उठाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना गुनाह हो गया है-पूर्व विधायक
03-Apr-2023 2:40 PM
मोदी राज में आम जनता की आवाज उठाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना गुनाह हो गया है-पूर्व विधायक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
करगीरोड (कोटा), 3 अप्रैल।
ब्लाक कांग्रेस कमेटी कोटा के द्वारा राहुल गांधी की सदस्यता को समाप्त करने के खिलाफ में दोपहर दो बजे कोटा रेस्ट हाऊस में पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश बाजपाई ने बताया कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में आज आम आदमी की आवाज उठाना, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना गुनाह हो गया है।

देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष 4 बार के सांसद राहुल गांधी जब संसद के अन्दर बात करते हैं तो उनको बोलने नहीं दिया जाता, उनका माइक बंद कर दिया जाता है। सत्तारूढ़ दल के सांसद बहुमत के अतिवादी चरित्र का प्रदर्शन करते हुए संसद की कार्रवाई नहीं चलने देते हैं। केन्द्रीय मंत्री अपने पद की गरिमा को तार तार करते हुए अनर्गल बयान बाजी करते हैं और जब इन सबसे भी राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी और विपक्षी की आवाज को नहीं दबा पाते तो एक और पडय़ंत्र रचा जाता हैं।

राहुल गांधी की सदस्यता को समाप्त करने का और इस देश के लोकतंत्र को किस प्रकार नष्ट किया जा रहा है। राहुल गांधी के ऊपर यह सारी कार्रवाई क्यों की गई,इसका एकमात्र कारण है। राहुल गांधी ने देश के प्रधानमंत्री की दुखती रग पर हाथ रख दिया, उन्होंने मोदी के निकट सहयोगी अड़ानी के घोटालेबाज और अडानी -मोदी के गठबंधन पर आवाज उठाया। उन्होंने दो सवाल पूछे थे।

क्या अडानी की सेल कंपनी में 20,000 करोड़ या 3 बिलियन डॉलर है? अडानी इस पैसे को खुद क्या नहीं सकता क्योंकि वो इन्फ्रास्ट्रक्चर बिजनेस में है। यह पैसा कहां से आया? किसका काला धन है? ये किसकी सेल कंपनियों है? कंपनियां डिफेंस फील्ड में काम कर रही हैं। कोई क्यों नहीं जनता? यह किसका पैसा है? इसमें एक चीनी नागरिक शामिल हैं।

कोई यह सवाल क्यों नहीं पूछ रहा है कि यह चीनी नागरिक कौन है? आदि विपक्षी दल के बारे विस्तृत रूप से बताया, यह प्रहार सिर्फ राहुल गांधी पर नहीं पर नहीं यह आक्रमण देश के समूचे विपक्ष पर यह देश की 135 करोड़ जनता को धमकाने की साजिश हैं। राहुल गांधी विपक्ष के सबसे प्रभावशाली नेता हैं, जब उनकी सदस्यता रद्द कर सकते हैं, उनकी आवाज को दबा सकते हैं,तब आम आदमी क्या बिसात, यह भारत के प्रजातंत्र में तानाशाही की शुरुआत है, कांग्रेस इससे डरने वाली नहीं हैं,हम जनता के बीच जायेंगे देश के हर गली, मोहल्ले, चौक -चौराहे को संसद बनायेंगे कहां कहां आप हमारी आवाज रोकेंगे।

ब्लाक कांग्रेस कमेटी कोटा के प्रेस वार्ता के प्रभारी पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश बाजपाई, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आदित्य दीक्षित, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण चौहान, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अरूण त्रिवेद्वी, रतनपुर नगर अध्यक्ष रमेश सूर्या, ग्रामीण अध्यक्ष यासीन खान, जिला किसान अध्यक्ष संतोष बघेल, आदिवासी सामाज कोटा राजू सिदार, सुरेश चौहान, सभी जोन और कोटा नगर और ग्रामीण क्षेत्रों वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news