बलौदा बाजार

भाजपा का स्थापना दिवस मना
07-Apr-2023 8:50 PM
भाजपा का स्थापना दिवस मना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 7 अप्रैल। भाजपा का 44वां स्थापना दिवस शहर का अनेक बूथों में मनाया गया वहीं मुख्य कार्यक्रम भाजपा कार्यालय में हुआ जहां बड़ी तादाद में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिसे संबोधित करते हुए भाजपा के जिला मंत्री महाबल बघेल ने कहा कि देश के बंटवारे के पश्चात तत्कालीन कांग्रेसी सरकार द्वारा द्वारा की जा रही तुष्टीकरण की नीति के विरोध में भारतीय संसद में राष्ट्रवाद की आवाज उठाने के लिए संघ के द्वितीय संघचालक परम पूज्य गुरु जी के साथ मिलकर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 21 अक्टूबर 1951 को जनसंघ की स्थापना की अपने जन्म से सतत वृद्धि की ओर लोकतंत्र की रक्षा के लिए आपातकाल के समय जनता पार्टी में विलीन हो गई।

भाजपा के पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को मुंबई के सागर तट पर अटल गर्जना के साथ अंधेरा छटेगा सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा के संकल्प के साथ भारतीय राजनीतिक क्षितिज पर भारतीय जनता पार्टी के नाम से नए दल के रूप में प्रकट हुई, जिसका नेतृत्व भारतीय राजनीति के सूर्य अटल बिहारी वाजपेई ने किया

मंडल अध्यक्ष मनेद्र सिंह गुंबर ने कहा कि स्थापना के 34 वर्ष में जब 2014 में देश ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा पर पूरी तरह से भरोसा जताया तब से भाजपा सरकार अपने सभी वायदों को एक-एक करके पूरा करती आ रही है श्री राम मंदिर निर्माण करने, कश्मीर से धारा 370 हटाने के साथ-साथ भारत के सांस्कृतिक आध्यात्मिक ढांचे के युगानूकुल विकास के कार्यों को भी अमलीजामा पहना रही है।

इसके अतिरिक्त पूर्व जनपद उपाध्यक्ष परस देवांगन एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष नीरा देवी साहू ने भी अपने विचार रखे।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता मनीराम साहू, सलीम खान, महामंत्री योगेश अनंत, पवन वर्मा, राजा कामनानी, मुकेश साहू, शेखर ठाकुर प्रशांत दीवान, आयशा खान, मधु सोनी, चंद्रकला साय, मीना सोनी, रेखा ध्रुव, सुखबती साहू, गीता बेपारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news