रायगढ़

24 प्रहरी नाम यज्ञ में पहुंच पूर्व विधायक ने लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की
10-Apr-2023 10:19 PM
24 प्रहरी नाम यज्ञ में पहुंच पूर्व विधायक ने लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 10 अप्रैल। रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम महलोई, राजपुर एवं बासनपाली में श्री श्री अखंड 24 प्रहरी नाम यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। अखंड कीर्तन में आए कीर्तन मंडलियों के द्वारा 24 घंटे लगातार हरे रामा हरे कृष्णा कीर्तन करते रहे ग्रामीणों एवं पुजारी द्वारा पूजा अर्चना किया जा रहा है आज दिनांक 8 अप्रैल को रायगढ़ के पूर्व विधायक विजय अग्रवाल अपने कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम महलोई एवं बासनपाली पहुंचकर यज्ञ में शामिल होकर पूजा अर्चना कर लोगों की सुख समृद्धि की कामना की गई। ग्राम राजपुर में भी आठ प्रहरी नाम यज्ञ का आयोजन किया गया। 

पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने कहा कलयुग में राम नाम से बढक़र कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि कलयुग में नियमित राम नाम के स्मरण व जाप से जीवन सफल हो सकता है। अखंड कीर्तन में राम नाम के जाप से मनुष्य के सारा विघ्न व कष्ट दूर हो जाते हैं। ग्राम महलोई में समस्त ग्रामवासी के सहयोग से आयोजित अखंड 24 प्रहरी नाम यज्ञ का समापन यज्ञ पूर्णाहुति  नगर भ्रमण एवं महा भंडारा का आयोजन कर कार्यक्रम को सफल पूर्वक किया गया। ग्राम महलोई के सांसद प्रतिनिधि रघुनाथ कोंध, गुरुचरण प्रधान, फतेहचंद प्रधान, ऋषिकेश, केशव प्रधान, शंकर साव एवं ग्राम बासनपाली में पुरंदर गुप्ता, मधुसूदन गुप्ता, मोहन मिश्रा, दौलतराम, घुराउ मांझी, अशोक मांझी, सहदेव गुप्ता आदि ग्रामीण जनों एवं  कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news