रायगढ़

कांगे्रस के आपातकाल कार्य का स्मरण कराने पूरे देश में मनाया जा रहा काला दिवस-अरूण साव
26-Jun-2024 2:58 PM
कांगे्रस के आपातकाल कार्य का स्मरण कराने पूरे देश में मनाया जा रहा काला दिवस-अरूण साव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 26 जून। एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत रायगढ़ पहुंचे उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने पत्रकारों से चर्चा करते पूरे देश में काला दिवस मनाये जाने के संबंध में कहा कि 25 जून 1975 देश के लिये काला दिन रहा जब इंदिरा गांधी ने सत्ता के लिये पूरे देश को आपातकाल के आगोश में झोंक दिया था।

उन्होंने अपने विरोधी नेताओं को जेल भेजते हुए उन्हें यातनाएं दी गई। न्याय पालिका और मीडिया पर भी प्रहार किया उनकी स्वतंत्रता का हनन किया और पूरे देश को एक तरह से अराजकता के वातावरण में झोंक दिया। आज की पीढ़ी को इंदिरा गांधी और कांगे्रस पार्टी के इस कृत्य की जानकारी हो और कोई दूसरा इस प्रकार की हिम्मत न कर पाये इसलिये पूरे देश के लोगों को उस घटना का स्मरण कराने के लिये भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश भर में आज के दिन को काला दिवस के रूप में मनाने का निर्णय किया है। उसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिये आज मंै रायगढ़ आया हूं।

उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि रायगढ़ में प्रशासनिक अधिकारी, मेरे विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करके चल योजनाओं को लेकर समीक्षा भी करूंगा। कार्यकर्ता जिस जोश और उत्साह के साथ रायगढ़ में स्वागत कर रहे हैं, मैं रायगढ़ के सभी साथियों को धन्यवाद देता हूं। नगरीय निकाय चुनाव के संबंध में उन्होंने कहा कि परिसीमन की तैयारियां चल रही है। राज्य सरकार ने अपने स्तर पर नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां प्रारंभ कर दी है। किस तरह से चुनाव होगा, बहुत जल्द इसका निर्णय हम लोग करेंगे।

मंत्री मंडल के विस्तार के संबंध में पूछे गए सवाल पर उपमुख्यमंत्री  साव ने कहा कि मंत्री मंडल विस्तार मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। जब उचित समय देखेंगे तब वो उस पर निर्णय करेंगे। मीसा बंदियों का आज सम्मान किया जा रहा है और वो पेंशन के लिये तत्पर नहीं है किस तरह पर प्रयास किया जा रहा इस सवाल पर अरूण साव ने कहा कि मीसा बंदियों का सम्मान भारतीय जनता पार्टी ने किया है, उनको पेंशन मिलने की शुरूआत हो गई है। आज हम उनका सम्मान करने वाले हैं। वो लोकतंत्र के सजग प्रहरी हैं, लोकतंत्र सेनानी हैं। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news